फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia: 'पश्चिमी देशों ने फिनलैंड को जबरन नाटो सदस्य बनाया'; समस्याओं पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान

Sun, 17 Dec 2023 11:24 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि फिनलैंड को पश्चिम देशों ने जबरन नाटो का सदस्य बनाया। उन्होंने फिनलैंड के साथ हो रही समस्याओं को लेकर चेतावनी दी है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में फिनलैंड उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के खिलाफ हमेशा मुखर रहे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिम देशों पर फिनलैंड पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि फिनलैंड पर दबाव बनाकर उसे नाटो का सदस्य बनाया गया। पुतिन ने सवाल किया कि क्या फिनलैंड के साथ हमारा कोई विवाद था? उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के मध्य में ही तमाम क्षेत्रीय विवाद सुलझाए जा चुके हैं। प्रकृति से जुड़े विवाद भी बहुत पहले खत्म हो चुके हैं, लेकिन पश्चिमी देशों ने फिनलैंड को जबरन नाटो का सदस्य बना दिया।
विज्ञापन


सैन्य ठिकाना बनाने की तैयारी में पुतिन
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को एक इंटरव्यू में  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फिनलैंड और नाटो से जुड़े सवालों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि फिनलैंड और रूस के बीच कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अब होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस सेंट पीटर्सबर्ग (लेनिनग्राद) को सैन्य ठिकाने के रूप में विकसित करेगा।

बाइडन का बयान बकवास; युद्ध लंबा खिंचने का खतरा
पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की गई टिप्पणियों को बकवास बताकर खारिज कर दिया। बाइडन ने इस महीने की शुरुआत में यूक्रेन पर कब्जे की आशंका जताते हुए चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अगर यूक्रेन पर कब्जा होता है तो युद्ध अभी और लंबा चलता रहेगा। ऐसे हालात के गंभीर वैश्विक परिणाम हो सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर रूस किसी नाटो सहयोगी पर हमला करेगा तो अमेरिकी सेना युद्ध में सीधी भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


रूस के करीब पहुंचा नाटो, पुतिन की चिंता बढ़ी
गौरतलब है कि फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बाद उत्तरी यूरोप के सुरक्षा परिदृश्य में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के बाद फिनलैंड की 1,300 किलोमीटर (830 मील) से अधिक सीमा रूस से जुड़ गई है। यानी नाटो रूस के करीब पहुंच गया है। इसे राष्ट्रपति पुतिन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, जो लंबे समय से नाटो के विस्तार का विरोध करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें