फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा विश्व युद्ध: पुतिन ने कहा- वैश्विक जंग की कोई संभावना नहीं, बताई ये बड़ी वजह

Wed, 30 Jun 2021 09:40 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को

सार

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि तीसरा विश्व युद्ध हो इसकी संभावना न के बराबर है क्योंकि पश्चिमी ताकतों को अच्छी तरह से मालूम है कि वे ऐसा वैश्विक युद्ध जीत नहीं पाएंगे। यह बात उन्होंने एक लंबे कॉल-इन शो के दौरान बुधवार को कही। इस दौरान पुतिन ने अधिकतर समय घरेलू मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए संक्रमण में बढ़ोतरी होने के बावजूद देशव्यापी लॉकडाउन से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को तीसरे विश्व युद्ध की आशंका से इनकार कर दिया। उन्होंने एक लाउव कॉल-इन शो के दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। व्लादीमिर पुतिन ने कहा कि पिछले सप्ताह काला सागर की घटना के दौरान ब्रिटेन के विध्वंसक पोत के साथ अमेरिका का निगरानी विमान भी काम कर रहा था। 

विज्ञापन


मॉस्को ने कहा कि इसके एक पोत ने चेतावनी स्वरूप गोलीबारी की और 23 जून को ब्रिटेन के विध्वंसक पोत डिफेंडर के रास्ते में युद्धक विमानों ने बम गिराए ताकि क्रीमिया प्रायद्वीप के पास से वह बाहर निकल जाए। ब्रिटेन ने इनसे इनकार करते हुए कहा कि उसके पोत पर गोलीबारी नहीं हुई और वह यूक्रेन की जल सीमा में था।

वहीं, यह सवाल पूछने पर कि क्या इस घटना से तृतीय विश्व युद्ध छिड़ सकता है, रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि अगर रूस ने ब्रिटेन के युद्धपोत को मार कर डुबा भी दिया होता तो भी इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि पश्चिमी ताकतों को ये पता है कि वैश्विक लड़ाई में वे नहीं जीत सकते हैं।
विज्ञापन


पुतिन ने कहा कि अमेरिका के विमान का मिशन संभवत: ब्रिटिश विध्वंसक पोत को रूसी सेना की तरफ से मिलने वाली प्रतिक्रिया पर नजर रखना था। उन्होंने कहा कि मॉस्को को अमेरिका की मंशा के बारे में पूरी जानकारी है और संवेदनशील आंकड़ों का खुलासा करने से बचने के लिए उसी के मुताबिक जवाब दिया गया था।

ब्रिटेन ने पिछले बुधवार की इस बारे में कहा कि उसका पोत डिफेंडर अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा मार्ग से नियमित परिचालन पर था और क्रीमिया के नजदीक यूक्रेन की जल सीमा में था। दुनिया के अधिकतर देशों की तरह ब्रिटेन भी क्रीमिया को यूक्रेन का हिस्सा मानता है जबकि रूस ने इस प्रायद्वीप को अलग कर दिया था।

रूस ने डिफेंडर के कदम की निंदा करते हुए इसे भड़काने वाला बताया और चेतावनी दी कि अगली बार यदि उन्होंने रूस की सेना के संकल्प की परीक्षा लेने का प्रयास किया तो घुसपैठ करने वाले पोतों को निशाना बनाया जा सकता है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

इसके अलावा, यूक्रेन के साथ चल रही रस्साकशी से जुड़े एक सवाल पर पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के लोग लंबे समय से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं लेकिन यूक्रेन का नेतृत्व रूस से बैर भाव रखता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें