फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moscow Shooting: 'कॉन्सर्ट हॉल आतंकी हमले के पीछे यूक्रेन-US-ब्रिटेन'; रूस की संघीय सुरक्षा प्रमुख के आरोप

Tue, 26 Mar 2024 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

रूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमले में 130 से अधिक लोगों की मौत हुई है।रूस की संघीय सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्तनीकोव ने आरोप  लगाया है कि इस जघन्य आतंकी वारदात के पीछे यूक्रेन, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों का हाथ है।
विज्ञापन
रूस के एफएसबी प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्तनीकोव - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की संघीय सुरक्षा ब्यूरो (FSB) के प्रमुख एलेक्जेंडर बोर्तनीकोव ने अमेरिका, यूक्रेन और ब्रिटेन जैसे देशों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एफएसबी चीफ एलेक्जेंडर बोर्तनिकोव ने सरकारी समाचार एजेंसी TASS को मंगलवार को बताया कि आतंकवादी हमले के पीछे इन देशों का हाथ हो सकता है। उन्होंने कहा, हम मानते हैं कि यह सच है। अब हम हमारे पास मौजूद तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर यह मानने का पर्याप्त आधार है कि आतंकी हमले जैसी वारदात को लेकर रूस के पास लंबा रिकॉर्ड है।
विज्ञापन


मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल में गोलीबारी से पहले तुर्किये गए थे हमलावार
एलेक्जेंडर बोर्तनीकोव ने रूस के सरकारी वकील के साथ विस्तार से बैठक के बाद यह बयान दिया। उन्होंने मीडिया के एक सवाल पर कहा, यूक्रेन यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि वह 'काफी सक्षम' है। उससे और कुछ भी करने की उम्मीद भी नहीं की जाती? हिंसा और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की उम्मीद ही की जा सकती है। यूक्रेन की विशेष सेवाओं और ब्रिटिश सेवाओं के प्रमुखों का लक्ष्य भी यही है। अमेरिकी विशेष सेवाओं ने बार-बार ऐसा किया है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में तुर्किये के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से एक चौंकाने वाला दावा सामने आया था। इसके मुताबिक मॉस्को में हमला करने से पहले सभी बंदूकधारी तुर्किये गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें