फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस : निजी डाटा कानून तोड़ने के आरोप में मॉस्को की एक अदालत ने गूगल पर लगाया तीस लाख रूबल का जुर्माना 

Fri, 30 Jul 2021 01:13 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को

सार

  • गूगल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए आगे कुछ भी बोलने से किया इनकार
  • सोशल मीडिया दिग्गजों पर व्यापक गतिरोध के बीच लगाया गया यह जुर्माना
विज्ञापन
Google company
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस ने बृहस्पतिवार को निजी डाटा कानून का उल्लंघन करने के लिए गूगल पर तीस लाख रूबल (41,017 डॉलर) का जुर्माना लगाया है। कानून के उल्लंघन पर पहली बार यह जुर्माना मॉस्को की तेगांस्की जिले की अदालत ने लगाया। गूगल ने जुर्माने की पुष्टि करते हुए आगे कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


रूस और दिग्गज तकनीकी कंपनी के बीच व्यापक गतिरोध के बीच यह जुर्माना लगाया गया है। मॉस्को प्रतिबंधित सामग्री को हटाने में नाकाम रहने और विदेशी तकनीकी फर्मों को रूस में दफ्तर खोलने के लिए मजबूर करने पर सोशल मीडिया दिग्गजों पर नियमित रूप से यह जुर्माना लगाता है।

रूस के सरकारी संचार नियामक ने पिछले माह कहा था कि गूगल की सहायक कंपनी अल्फाबेट इंक पर यूजरों के निजी डाटा को रूसी क्षेत्र में डाटाबेस में संग्रहीत नहीं करने के लिए 60 लाख रूबल तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें