फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ronald Reagan: अमेरिका की राजनीति को यू-टर्न देने वाले दिग्गज, रीगन हिज लाइफ एंड लीजेंड में दर्ज है दास्तां

Sun, 19 Jan 2025 06:21 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले वर्ष लिखी गई सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची में शुमार होने वाली अमेरिका के चालीसवें राष्ट्रपति की जीवनी बताती है कि अमेरिकी राजनीति में दक्षिणपंथी स्पीडब्रेकर तो कई आए, लेकिन दक्षिणपंथी यू-टर्न लाने वाले रोनाल्ड रीगन ही थे, जिनसे उदारवादियों को उतनी ही कोफ्त महसूस होती थी, जितनी कि आज उन्हें ट्रंप से होती है।
 
विज्ञापन
रोनाल्ड रीगन - फोटो : एक्स@RonaldReagan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिष्ठित राजनीतिक स्तंभकार मैक्स बूट ने बेहद स्मरणीय एवं प्रभावी जीवनी में रोनाल्ड रीगन की अनकही दास्तां को उजागर किया है, तथा मिथक के पीछे छिपे व्यक्ति को सामने लाया है। अमेरिका के चालीसवें राष्ट्रपति के सौ से अधिक सहयोगियों, मित्रों और परिजनों के साक्षात्कारों के साथ-साथ हजारों दस्तावेजों के आधार पर, बूट ने रोनाल्ड रीगन की अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीवनी पेश की है।
विज्ञापन


एक नजर मैक्स बूट की लिखी रीगन पर
मैक्स बूट द्वारा लिखी रीगन की यह जीवनी हमें याद दिलाती है कि उदारवादी कभी अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति से उतनी ही नफरत करते थे, जितनी आज वे ट्रंप से करते हैं। रीगन के आलोचकों ने उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों में कटौती करने के लिए क्रूर और निर्दयी कहा, बढ़ते घाटे का मजाक उड़ाया, फिर भी कई इतिहासकारों ने उन्हें महत्वपूर्ण और प्रभावी, दोनों माना है।

एडमंड मॉरिस जैसे उनके जीवनीकारों ने उनके जीवन की कहानी बनाते वक्त कुछ कल्पनाओं का भी सहारा लिया है, जिसकी समीक्षकों ने कड़ी आलोचना भी की। लेकिन बूट ने अपने गहन शोध, सुस्पष्ट गद्य और विषय के व्यापक राजनीतिक और सामाजिक संदर्भ पर पकड़ के साथ उन विरोधाभासों को उजागर किया, जो रीगन को परिभाषित करते हैं। इस कहानी की शुरुआत सितारों से भरे हॉलीवुड में नहीं, बल्कि मिडवेस्ट के उद्गम स्थल इलिनोइस के छोटे से शहर में होती है, जहां 1911 में रीगन का जन्म नेल क्लाइड विल्सन और जैक रीगन के घर हुआ था।
विज्ञापन


रीगन कैस बने "रीगन'  
अमेरिकी इतिहास के संदर्भ में रीगन के जीवन को संदर्भित करते हुए बूट ने उस दुनिया को फिर से रचा है, जिसमें रीगन उम्र की सीढ़ियां चढ़ते हुए वाकई ‘रीगन’ बने। किताब बताती है, 1966 में कैलिफोर्निया के गवर्नर के रूप में रीगन की छलांग लगभग पूर्वनिर्धारित थी, जिसमें रीगन एक पीढ़ीगत बदलाव के दौर से गुजर रहे राष्ट्र के लिए अग्रदूत बन गए। लेकिन अमेरिका में 1980 के राष्ट्रपति चुनाव ने जो बदलाव पेश किए, वे आज तक जारी हैं।

रीगन एक महान विचारक व व्यावहारिक व्यक्ति
बूट एक इतिहासकार के रूप में लिखते हैं कि रीगन एक विचारक तो थे ही, व्यावहारिक व्यक्ति भी थे, जिन्होंने गवर्नर के रूप में गर्भपात और बंदूक नियंत्रण विधेयक पर हस्ताक्षर किए, सैक्रामेंटो और वाशिंगटन, दोनों में डेमोक्रेट के साथ सौदे किए और शीतयुद्ध को समाप्त करने के लिए मिखाइल गोर्बाचेव से दोस्ती की। लेकिन बूट यह भी बताते हैं कि कैसे उन्होंने एड्स महामारी की उपेक्षा की, और कैसे अमेरिका ने आय असमानता के उस स्तर का अनुभव किया, जो गिल्डेड युग के बाद से नहीं देखा गया था।

अपनी रहस्योद्घाटनकारी अंतर्दृष्टि के साथ, रीगन हिज लाइफ एंड लीजेंड एक ऐसे व्यक्ति का चित्रण है, जो अपनी नैतिक परवरिश और हॉलीवुड से प्राप्त अच्छे-बुरे वैश्विक दृष्टिकोण के साथ मौजूद है। यह जीवनी हाल के दशकों में लिखी गई किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति की जीवनी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें