फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chinese New Year: चीनी नव वर्ष का उत्सव ‘लाल लालटेन’; इस बार 12 फरवरी को मनाया जाएगा, समृद्ध जीवन थीम

Sun, 19 Jan 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

206 ईसा पूर्व से चला आ रहा चीनी 'लैंटर्न फेस्टिवल' ताइवान, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया, जापान और न्यूजीलैंड में भी मनाया जाता है। इस बार यह उत्सव 'समृद्ध जीवन' की थीम पर 12 फरवरी को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन
बीजिंग में चीनी नव वर्ष का उत्सव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में कहीं दीप, कहीं मोमबत्तियां तो कहीं ज्वाला प्रज्वलित कर त्योहार मनाए जाते हैं। चीनी का ‘लैंटर्न फेस्टिवल‘ भी इसमें एक है। यह चीनी नव वर्ष (चंद्र वर्ष) के 15 दिवसीय समारोह के अंतिम दिन पूर्णिमा को मनाया जाता है। इसे शांगयुयान महोत्सव भी कहते हैं। सौभाग्य के प्रतीक लाल रंग में नहाई लालटेन इस पर्व का मुख्य आकर्षण होती हैं।

विज्ञापन


प्राचीन काल में सम्राट और प्रभावशाली व्यक्तियों के पास ही आकर्षक लालटेन होती थी। परंपरागत संस्कृति के निमित्त बच्चे रात में जानवरों के आकार की लालटेन लेकर गली-मोहल्लों में जाते हैं। लालटेनों पर लिखी पहेलियां बुझाई जाती हैं और सही उत्तर देने वालों को उपहार दिए जाते हैं। इसलिए इसे लालटेन महोत्सव नाम मिला। यह चीन के बाहर भी काफी लोकप्रिय है। यह ताइवान, हांगकांग, सिंगापुर, मलेशिया, जापान और न्यूजीलैंड में भी मनाया जाता है। अमेरिका में भी कई स्थानों पर आयोजन होते हैं। नर्तक अग्निरोधक सूट और हेलमेट पहनते हैं और चेहरों को रचनात्मक तरीके से रंग कर परेड में स्टिल्ट्स पर चलते हैं। पारंपरिक लोक नृत्य, लोक कलाएं और ड्रम परफॉरमेंस होती हैं। रिमोट कंट्रोल से नकली पक्षी उड़ाए जाते हैं। वृक्षों पर प्रकाशमय रंगीन कंदील, बतखें, फूल आदि लटकाए जाते हैं। सैकड़ों लालटेन लटकी होती हैं, जिन्हें देख हर कोई रोमांचित हो जाता है। लायन एंड ड्रैगन डांस की प्रस्तुति इस समारोह का अनिवार्य हिस्सा है। कई जगहों पर आतिशबाजी भी होती है।

लालटेन महोत्सव में मृत पूर्वजों का भी स्मरण किया जाता है। यह पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजन मेल-मिलाप, शांति और क्षमा सिखाता है। इस प्राचीन को लेकर एक प्रसिद्ध किंवदंती है कि स्वर्ग से धरती पर एक सुंदर हंस उतरा, जो स्वर्ग के जेड सम्राट को बहुत पसंद था, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसका शिकार कर दिया। इससे जेड सम्राट क्रोधित हो गया। उसने 15वें चंद्र दिवस पर गांव में आग लगाने की योजना बनाई, लेकिन सम्राट की बेटी ने लोगों को पहले ही आगाह कर दिया। गांव वालों ने उस दिन घरों के आसपास बड़े-बड़े अलाव जला दिए। गांव में भीषण आग देखकर सम्राट के सैनिक दूर से ही लौट गए। इस तरह राजकुमारी ने लोगों को बचा लिया। तब से लोगों ने इस घटना की याद में हर वर्ष एक साथ लालटेन जलाना शुरू किया।
विज्ञापन


पश्चिमी हान राजवंश के समय 206 ईसा पूर्व से यह पर्व चला आ रहा है। इस बार ‘समृद्ध जीवन’ की थीम पर चीनी राशि चक्र के ‘ईयर ऑफ वुड स्नेक’ यानी परिवर्तन, विकास और आत्मनिरीक्षण के विचार से जुड़ा यह महोत्सव 12 फरवरी को मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें