फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bizzare: जब सड़कों पर बहने लगी 22 लाख लीटर वाइन, लोगों के घरों में भी घुसी, देखें कहां हुई ये अजीब घटना

Tue, 12 Sep 2023 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन

सार

पुर्तगाल की साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़को में रविवार को अचानक से लाखों लीटर रेड वाइन बहने लगी, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Red Wine - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुर्तगाल के साओ लोरेनो डी बाइरो में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। दरअसल, रविवार को सड़को पर रेड वाइन की नदी बहने लगी, जिसे देखकर लोग स्तब्ध रह गए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लाखो लीटर की रेड वाइन सड़को पर बह रही है। बहाव इतना तेज है कि कई घरों के बेसमेंट में भी रेड वाइन भर गया। 
विज्ञापन


पुर्तगाल की सड़को पर बहने लगी रेड वाइन की नदी
रविवार को लाखों लीटर रेड वाइन पुर्तगाल की साओ लोरेनो डी बाइरो की सड़कों में बहने लगी। यह वाइन कस्बे की एक पहाड़ी से निकलकर सड़कों पर बहने लगी, जिसे देखकर सभी हैरान रह हए। अमेरिकी मीडिया के अनुसार, 22 लाख लीटर से अधिक वैरेल वाली एक टैंक के फटने की वजह से सड़कों में रेड वाइन की नहीं बहने लगी। इस बहाव ने परेशानी खड़ी कर दी थी, क्योंकि यह पास के एक नदी की तरफ तेजी से बढ़ने लगी थी। रेड वाइन का बहाव इतना अधिक था कि घरों के बेसमेंट में भी भर गया।


घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग मदद के लिए पहुंची
घटना की जानकारी पाकर दमकल विभाग शर्टिमा नदी के शराब की नदी में बदलने से पहले कार्रवाई शुरू कर दी। रेड वाइन के बहाव को पास के खेत की तरफ प्रवाहित किया गया। इस घटना के लिए लेविरा डिस्टिलरी ने मांफी मांगी है और क्षति और मरम्मत से जुड़ी लागतों की पूरी जिम्मेदारी ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें