फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में मस्जिद पर बम हमला, चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में एक शिया मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान बम हमला हुआ है। हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ये एक खुदकश हमला था।
विज्ञापन


ये हमला मुल्क के पूर्वी सूबे में हुआ है जहां अल्पसंख्यक शिया समुदाय के लोग काफी संख्या में रहते हैं। शिया अधिक अधिकारों के लिए बीच बीच में प्रदर्शन करते रहे हैं।

शियाओं के खिलाफ कार्रवाई
ये आक्रमण उस समय हुआ है जब सऊदी अरब यमन के शिया विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमलों में शामिल है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा है कि अल कदीह ग्राम के इमाम अली मस्जिद में एक बड़ा धमाका हुआ है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए होंगे। मस्जिद में उस वक्त 150 से अधिक लोग मौजूद थे। अभी तब बम हमले के लिए किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें