तुर्की में एक टीवी टेलेंट शो की महिला प्रतिभागी के सिर में गोली मारी दी गई। प्रतिभागी उस वक्त अपने घर पर टीवी के टेलेंट शो की रिहर्सल कर रही थी। तुर्की मीडिया के मुताबिक तुर्की के दियारबकिर प्रांत 19 वर्षीय तुर्की निवासी मुतलु काया को गोली लगने के बाद उनकी हालत गंभीर बन हुई है।
दियाबकिर तुर्की का एक पिछड़ा क्षेत्र है। काया को गोली लगने से पहले टीवी शो 'सेसी कॉक गुजेल' में गाने के लिए धमकी भी मिली थी। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि काया को उनके घर के बाहर गार्डन से गोली मारी गई जोकि सीधे उनके सिर पर जा लगी। बता दें कि टीवी शो 'सेसी कॉक गुजेल' ब्रिटेन गॉट टेलेंट शो की तरह है। काया तुर्की की जानी मानी लोक कलाकारों में से है। काया के पिता मेहमेट काया ने बताया कि शो पर जाने से पहले घर पर रिहर्सल के दौरान उनकी बेटी को गोली मारी गई।