फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में मरे मधेसियों को नेपाल सरकार देगी 10 लाख का मुआवजा

Sat, 06 Aug 2016 04:19 AM IST
अतुल मिश्र/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मद्धेसियों का प्रदर्शन - फोटो : Getty
विज्ञापन
मधेसियों की तरफ से सरकार बनाने में मिली मदद के बदले नेपाल के नए प्रधानमंत्री प्रचंड ने उन्हें भी तोहफा दिया है। नेपाल सरकार ने मधेसी आंदोलन में मारे गए मधेसियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सरकार घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाएगी और आंदोलन के दौरान मची बर्बरता की जांच का भी उसने निर्देश दे दिया है। नेपाल सरकार ने मधेसी आंदोलन में मारे गए लोगों को एक हफ्ते के भीतर 10 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।

प्रचंड सरकार की तरफ से लिया गया यह निर्णय, उन तीन सूत्रीय मांगों के आधार पर लिया गया है, जिन पर प्रचंड की सरकार बनाने में मदद के लिए हस्ताक्षर किया गया था। इस संबंध में  प्रधानमंत्री प्रचंड ने कैबिनेट और मधेसी दलों की बैठक ली। बैठक के बाद सरकार के प्रवक्ता व उप-प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महरा ने उपरोक्त लिए गए सरकार के निर्णयों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें