फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप कूलर इस्तेमाल करते हैं तो जुर्माने से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

Thu, 16 Mar 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कूलर
विज्ञापन
अगर आप कूलर इस्तेमाल करते हैं, खाता धारक हैं, बस या ट्रेन से सफर करते हैं तो यहां हैं आपके काम की चार खबरें।
विज्ञापन
खबर 1: मच्छरों की रोकथाम को लेकर नगर निगम प्रशासन अभियान शुरू करने जा रहा है। अब उन लोगों पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा, जिनके यहां घरों के अंदर कूलर या अन्य जगह पानी जमा मिलेगा।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सफाई और खाद्य निरीक्षकों को आदेश जारी कर दिया गया। घर-घर जाकर जमे पानी की जांच की जाएगी। बीते साल डेंगू के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए नगर निगम अभियान शुरू करेगा।
विज्ञापन


शासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी नगर निगम को डेंगू मच्छरों की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि जिन भी लोगों के यहां कूलर में पानी जमा है, वह उसे फेंक दें। मच्छरों को पनपने का मौका न दें। 

खबर: 2 एक अप्रैल से बैंकों के बचत खातों के संचालन में आधार कार्ड संख्या के संग ही खातेदार का मोबाइल नंबर अनिवार्य हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए लीड बैक के जिला प्रबंधक एके शर्मा ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार 31 मार्च तक आधार संख्या व मोबाइल नंबर दर्ज न कराने पर अप्रैल से खाता संचालन में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। नई व्यवस्था को खातों की सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन

बाराबंकी के ‌ल‌िए हर घंटे स‌िटी बस

डेमो - फोटो : demo pic
खबर:3 सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने यात्री सुविधा को देखते हुए लखनऊ-बाराबंकी के बीच चलने वाली सिटी बस की समय सारिणी तय कर दी है। अब चारबाग से पहली सिटी बस सुबह 6 बजे बाराबंकी रवाना होगी। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने पांच सिटी बसों का संचालन शुरू किया है।

खबर: 4 रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा को छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (प्रतिदिन) (15159-60) और पाटलीपुत्र-लखनऊ जंक्शन (त्रै-साप्ताहिक) एक्सप्रेस (12529-30) में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच तीन माह के लिए प्रायोगिक आधार पर अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

वहीं, काफी समय से निरस्त चल रही जनता एक्सप्रेस 17 मार्च से दोबारा चलेगी। प्रवक्ता सीपी चौहान के मुताबिक यात्रियों की मांग को देखते हुए मंडल ने यह फैसला लिया है।

जिसके तहत छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस (15159) में 19 मार्च से 19 जून, तक छपरा से व दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस (15160) में 20 मार्च से 20 जून, तक दुर्ग से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक कोच 3 माह के लिए अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।

इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस (12530) में 20 मार्च से 20 जून, तक लखनऊ जंक्शन से तथा पाटलीपुत्र-लखनऊ जंक्शन (त्रैसाप्ताहिक) एक्सप्रेस (12529) में 20 मार्च 20 जून, तक पाटलीपुत्र से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच 3 माह के लिए प्रायोगिक आधार पर अस्थाई तौर पर लगाया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें