फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान शुरू

Mon, 23 May 2016 03:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल अबादी ने फलूजा शहर को कथित इस्लामिक स्टेट के कब्ज़े से छुड़ाने के लिए एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इससे पहले इराक की सेना ने फलूजा के नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वे शहर खाली कर दें।
विज्ञापन


फलूजा वो शहर है जिस पर आईएस चरमपंथियों ने 2014 में सबसे पहले कब्जा किया था। इराक में जिन दो शहरों पर आईएस का कब्जा बरकरार है, यह उनमें से एक है। इराक की सेना ने सरकारी टीवी पर बताया कि जो लोग शहर छोड़ कर जा नहीं सकते, वे अपने घरों पर सफेद झंडा लगा दें।

जानकारी के मुताबिक सेना, पुलिस और स्वयंसेवी लड़ाकों ने शहर को चारों ओर से लगभग घेर लिया है। बगदाद मूल के कुर्द समर्थक न्यूज वेबसाइट शफ़ाक़ ने रविवार को बताया कि प्रस्तावित हमले के पहले फलूजा के बाहरी इलाकों में करीब 20,000 पुलिसकर्मी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बीबीसी के मध्य-पूर्व संवाददाता जिम मूर ने जानकारी दी है कि बगदाद से लगभग 50 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फलूजा में तकरीबन 16,000 नागरिक ही रह गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि बचे हुए लोगों में से अधिकांश आईएस लड़ाकों के परिवार के लोग हैं।

आईएस चरमपंथियों ने 2014 के जून से बगदाद के उत्तर से पश्चिम के इलाकों को नियंत्रण में करने का व्यापक अभियान छेड़ रखा है, हालांकि सुरक्षा बल और सहयोगी सेना ने अमरीकी नेतृत्व वाले हवाई हमले की मदद से जिहादियों को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें