इजिप्ट एयर के क्रैश हुए विमान एमएस 804 का मलबा ढूंढने के लिए इजिप्ट अब सबमरीन का सहारा लेगा। पेरिस से काहिर आते समय क्रैश हुए विमान पर राष्ट्रपति अबदल फतेह सीसी ने कहा क्रैश होने का मुख्य कारण पता चलने में अभी समय लग सकता है।' मलबा तलाश कर रहे अंतर्राष्ट्रीय नावों के एक बेड़े को उत्तरी बंदरगाह वाले शहर अलेक्तजंद्रिया के करीब विमान के मलबे सहित कुछ मानव अवशेष मिले हैं।
कई दिन से सरकारी स्तर पर किए गए प्रयासों और खोज के बाद भी जहाज का मुख्य भाग और कॉकपिट नहीं मिले हैं। ब्लैक बॉक्स की तलाश अब भी जारी है अगर ब्लैक बॉक्स मिल जाता है तो आसानी से पता लगाया जा सकता है कि 66 यात्रियों को लेकर जा रहा विमान क्यों क्रैश हुआ।
विमान क्रेश के संबंध में आतंकवादी हमले की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है। राष्ट्रपति सीसी ने कहा, 'सभी आशंकाएं संभव हो सकती हैं इतनी जल्दी विमान क्रैश पर कोई निष्कर्ष न निकालें।' पेरिस से काहिरा जा रहे विमान एमएस 804 का पिछले हफ्ते रडार से संपर्क टूट गया था जिसके बाद आतंकवादी हमले की भी आशंका व्यक्त की गई थी।