इजरायल की वायुसेना ने गाजापट्टी में अपने लड़ाकू विमानों से भारी तबाही मचाई है। यह कार्रवाई इजरायल-गाजा सीमा पर हुए धमाके के बदले में की गई है। सिन्हुआ के मुताबिक इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा कि हमने हमास के सैन्य ठिकानों पर हमले किये।
IDFC के मुताबिक आतंकी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमले किये गए हैं। कई हथियार बनाने वाली जगहों को भी निशाना बनाया गया है। आपको बता दें कि इजरायल-गाजा सीमा के पास हुए धमाके में चार जवान घायल हुए थे जिसके परिणामस्वरूप यह कार्रवाई की गयी।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को इस घटना को गंभीर बताया था और कहा था कि हम सही तरीके से इसका जवाब देंगे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।