फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने फिनलैंड को दिया अनोखा तोहफा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sun, 18 Feb 2018 01:40 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चीन फिनलैंड - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

चीन से ऋण पर लिए गए दो विशालकाय पांडाओं का प्रदर्शन फिनलैंड के चिड़ियाघर में किया जाएगा। अगले कुछ महीनों में चिड़ियाघर के दरवाजे लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। जहां लोग पांडा जोड़े को उछल कूद मचाते, पड़ों पर लटकते और बर्फ के साथ खेलते हुए देख सकेंगे। 

विज्ञापन


चार साल के नर पांडा 'हुआ बाओ' और तीन साल की फीमेल जिन 'बाओबो', 18 जनवरी 2018 को फिनलैंड पहुंचे। यहां पहुंचते ही उनका नाम पेरी और लूमी कर दिया गया। उत्तरी हेल्सिंकी से 300 किमी दूर अहतारी चिड़ियाघर में पांडा जोड़े के लिए स्पेशल जगह बनाई गई है। कुछ महीनों में यह जगह आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी।  

रुस से आजाद होने के 100 साल पूरे होने की खुशी में चीन ने फिनलैंड को यह पांडा जोड़ा तोहफे में दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीन ने यह जोड़ा 15 साल के लिए फिनलैंड को दिए गए हैं।  
विज्ञापन


चीन की तरफ से यह तोहफा दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों की बेहतरी के लिए दिया गया है। चीन की तरफ से ऐसा गिफ्ट पाने वाला फिनलैंड पहला नॉर्डिक राष्ट्र बन गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें