फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामी कानून पर बना वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल देश मलेशिया में इस्लामी कानून पर तीखा व्यंग्य करता हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर अभिव्यक्ति की आजादी पर भी बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन


मलेशिया के रेडियो स्टेशन बीएफएम से जुड़ी स्वतंत्र पत्रकार आइसिया मोहम्मद ताजुद्दीन ने 'हुदूद और रोजी रोटी का सवाल' नाम से एक वीडियो बनाया। अरबी में हुदूद का मतलब सीमा होता है। इस इस्लामी कानून है जिसका जिक्र कुरान में किया गया है। यूट्यूब पर जारी करने के बाद ही यह वीडियो वायरल हो गया।

इसे फेसबुक पर अब तक सात लाख 80 हजार बार देखा जा चुका है। तो वहीं दूसरी ओर आइसिया को इस वीडियो के कारण जान से मारने और रेप तक की धमकी दी गई। यह सब कुछ यूं शुरू हुआ कि मलेशिया की पैन-मलेशियाई इस्लामिक पार्टी (पीएएस) देश के बेहद पिछड़े और ग्रामीण इलाके केलांता के मुस्लिमों पर हुदूद कानून लागू करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

स्कार्फ और खाने में पत्थर

हुदूद एक ऐसा इस्लामिक कानून है जिसमें व्याभिचार, इस्लाम की निंदा, चोरी, डकैती आदि अपराध के लिए पश्चिमी देशों के लिहाज से बेहद क्रूर और असामान्य सजा तय की गई है। इस सजा में सरेआम पिटाई, पत्थर मारना, हाथ काट देना, सूली पर चढ़ा देना आदि शामिल है।

वीडियो में दिखाया गया है कि आइसिया ताजुद्दीन काल्पनिक रूप से जैसे ही सीमा पार कर केलांता इलाक़े में आती हैं उनके सर पर स्कार्फ दिखाई देने लगता है। फूड पैकेट में लजीज और गरमा-गरम खाने की जगह पत्थर निकलता है।

फिर वे कहती हैं, "अच्छा, तो ये हुदूद का असर है।" उन्होंने सवाल उठाया है कि पीएएस पार्टी इस कानून की बजाय खतरनाक बाढ़ से घिरे केलांता की अर्थव्यवस्था और यहां बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर ध्यान क्यों नहीं देता।
विज्ञापन

धमकी और तारीफ

इस वीडियो में इस्लामिक कानून पर तंज कसने के कारण आइसिया को गंभीर धमकियां दी गई हैं। फेसबुक पर किए गए एक कमेंट में कहा गया है, "जो अल्लाह के कानून का मज़ाक उड़ाते हैं, उनको खत्म कर देने में कोई बुराई नहीं है।

"आइसिया पर ईशनिंदा का भी आरोप लगाया गया है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। दोषी साबित होने पर उन्हें एक साल जेल की सज़ा भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें