फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रसेल्स हमले में लापता इन्फोसिस कर्मचारी की मौत

Tue, 29 Mar 2016 08:18 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मेलबिक मेट्रो स्टेशन में हुए हमले के दौरान मारे गए थे गणेश 
  • बंगलूरू के राघवेंद्रन गणेश के शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
इन्फोसिस कर्मचारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकी हमले के दौरान लापता हुए इन्फोसिस के कर्मचारी की मौत हो चुकी है। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने बंगलूरू के इन्फोसिस कर्मी राघवेंद्रन गणेश की आतंकवादी हमले में मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन


बंगलूरू निवासी गणेश की मौत मेलबिक मेट्रो स्टेशन में हुए हमले के दौरान हो गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारियों ने 22 मार्च के बर्बर आतंकी हमले में राघवेंद्रन गणेश की मौत की पुष्टि कर दी है। ब्रसेल्स में भारतीय दूतावास ने बताया कि गणेश का शव उनके परिवारवालों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका शव भारत ले आया जाएगा। दूतावास के ट्वीट के मुताबिक गणेश का शव एम्सटर्डम हवाईअड्डे से भारत पहुंचेगा।

गौरतलब है कि 22 मार्च को ब्रसेल्स में एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन में फिदाइन हमलों के दौरान किए गए विस्फोटों में 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद गणेश का कोई पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि गणेश का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इन्फोसिस ने भी कहा था कि बेल्जियम में उनका पता लगाने के लिए वह भारतीय दूतावास के साथ मिल कर कोशिश कर रही है। इन्फोसिस ने गणेश का पता लगाने में बेल्जियम सरकार और भारतीय दूतावास की कोशिश के प्रति आभार जताया है। कंपनी ने कहा है कि वह गणेश के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें