भारत के सहयोग से बनाई गई है अफगानिस्तान संसद की नई ईमारत
- फोटो : Reuters
अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने संसद को निशाना बनाकर रॉकेट से हमला किया। इस हमले के दौरान कई अफगानी सांसद सदन के अंदर ही मौजूद थे। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
टोलो न्यूज के मुताबिक यह हमला उस वक्त किया गया जब सुरक्षा अधिकारी संसद भवन की इमारत में प्रवेश कर रहे थे। जिस हमले की फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इसके पीछे तालिबान का हाथ माना जा रहा है।
गौरतलब है कि तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के संसद को बम धमाके से उड़ा दिया था जिसके बाद भारत के सहयोग से करीब 10 साल में इसका निर्माण किया गया। इस भवन के निर्माण के लिए भारत ने आर्थिक रूप से मदद तो की ही साथ ही निर्माण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारतीय दल को भी वहां भेजा था।
BREAKING: Rocket attack on new parliament while security officials were entering building to brief MPs. No casualties reported as yet
— TOLOnews (@TOLOnews) March 28, 2016