विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन में बूढ़ी होती आबादी और जनसंख्या में आते अंसतुलन के मद्देनजर देश की एकल बच्चा नीति में रियायत दिए जाने के बाद यहां दूसरे बच्चे की चाहत के लिए करीब 10 लाख चीनी दंपत्ति ने आवेदन किया है।
पिछले साल चीन ने वन वाईल्ड पॉलिसी में ढील दी थी। जनसांख्यिकी और बूढ़ी होती देश की आबादी की समस्या को हल करने के लिए चीन ने यह फैसला लिया। वन चाईल्ड पॉलिसी में ढील दिए जाने के बाद उन दंपतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति मिल गई है जिनकी अब तक एक ही संतान थी।
चीनी मीडिया के मुताबिक चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन आयोग के प्रवक्ता माओ कुआन ने बताया कि उन्हें सालाना 20 लाख से कम आवेदन मिलने की उम्मीद थी लेकिन अभी आवेदनों सिलसिला जारी है। अधिक आवेदन मिलने से चीन की जनसांख्यिकी पर असर होगा।
पहले वर्ष 2014 में पूर्वी चीन के झेजियांग राज्य में एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत वन चाइल्ड पॉलिसी में ढील दी गई, अब पूरे चीन में इसे लागू कर दिया गया है। बता दें कि वर्तमान में चीन की कुल जनसंख्या 1. 3 अरब है।