फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: पुलिस ने छापेमारी में 9 आतंकियों को मार गिराया

Tue, 26 Jul 2016 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : newsnextbd.com
विज्ञापन
बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के करीब आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोलते हुए 9 आतंकियों को मार गिराया।  बांग्लादेशी अधिकरियों ने मंगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में 9 संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


ढाका मेट्रपॉलिटन पुलिस के डेप्यूटी कमिशनर मसूद अहमद ने कहा दो घंटे चली इस मुठभेड़ में 9 आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कल्याणपुर के पास भी आतंकवादी को मारा गया और छापेमारी में आकंवादी गिरफ्तार भी किए गए।

पुलिस ने बताया एक बिल्डिंग से हेंड बम फेंकने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग की घेराबंदी की जिसके बाद आतंकवादी रुक-रुक कर गोलीबारी करते रहे। बिल्डिंग के आसपास के एरिये को सील कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और रेपिड ऐक्शन बटालियन ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

- फोटो : newsnextbd.com
छापेमारी की अगुवाई करने वाले ढाका के एडिशनल कमिशनर  मारूफ हसन ने एफपी को बताया पुलिस ने आतंकियों का सफाया करने के लिए सुबह के समय ऑपेरशन स्टोरम 26 लॉन्च किया था और इस ऑपरेशन में हमें कामयाबी मिली।

सभी आतंकी किसी चरमपंथी संगठन के थे लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया के उनका संबंदध किस आतंकवादी संगठन से है।

बांग्लादेश हाल ही में इस्लामी चरमपंथियों के निशाने पर रहा है। पिछले महीने ढाका में कैफे पर हमला हुआ था जिसमें 22 लोग मारे गए थे।

ढाका में कैफे पर हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी। इस हमले के बाद से बांग्लादेश की सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़े तेवर अपना रखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें