दुनिया में अजीबो-गरीब कारनामें करने वाले लोगों की कमी नहीं है चाहें इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े। अलग करने के चक्कर में कभी-कभी बेहद खतरनाक हादसे भी घट सकते हैं। कैस्पर नाइट, जो कि कैस्पर दा फैन्टम के नाम से मशहूर एक रैपर हैं। इन्होंने 22 जुलाई को फेसबुक पर एक ऐसी तस्वीर डाल दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। उसने अपनी रिवॉल्वर से खुद के ही गाल पर रिवॉल्वर से गोली मार ली। नाइट ने 17 जुलाई को फेसबुक पर लिखे अपने स्टेटस से हलचल पैदा कर दी वो खुद अपने गाल पर कार में गोली मार रहा है।
पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं कैस्पर
खुद के फेसबुक पेज पर डाले गए वीडियो में दिख रहा है कि कैस्पर कार की पीछे वाली सीट पर बैठे हुए हैं। उन्होंने दिल दहलाने वाले इस वीडियो को खुद शूट किया है, क्योंकि इसे शूट करने के लिए कोई भी तैयार नहीं था।
कैस्पर के मुताबिक मैं चाहता था कि ये एक म्यूजिक विडियो हो पर कोई भी कैमरापर्सन इसे फिल्माने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए खुद मैने ऐसा किया। मैने एक बुलेट को अपने चेहरे पर महसूस किया।
वीडियो में ड्राइवर के चिल्लाने का भी जिक्र है कि नाइट ने वास्तविकता में खुद को गोली मार ली। नाइट ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि वो ऐसा पहले कई बार कर चुका है।
.9 एमएम की पिस्टल से मारी गोली
- फोटो : डेमो फोटो
नाइट की फेसबुक पोस्ट पर यकीन किया जाए तो उनसे .9 एमएम की हैंडगन ने इस काम को किया क्योंकि उसके दोस्त ने उसे बताया कि ये एक आर्मर पीयर्सिंग के जैसा है।
खुद को गोली मारने के बाद नाइट की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। हालांकि उन्होंने वीडियो को तब तक जारी रखा जब तक कि वीडियो पूरा बन ना जाए।
नाइट के मुंह से खून निकल रहा था, जो कि दिल दहलाने के लिए बेहद खतरनाक था।