बांग्लादेश पुलिस ने ढाका के करीब आतंकवादियों के ठिकाने पर धावा बोलते हुए 9 आतंकियों को मार गिराया। बांग्लादेशी अधिकरियों ने मंगलवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में 9 संदिग्ध इस्लामी आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
ढाका मेट्रपॉलिटन पुलिस के डेप्यूटी कमिशनर मसूद अहमद ने कहा दो घंटे चली इस मुठभेड़ में 9 आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने आगे बताया कल्याणपुर के पास भी आतंकवादी को मारा गया और छापेमारी में आकंवादी गिरफ्तार भी किए गए।
पुलिस ने बताया एक बिल्डिंग से हेंड बम फेंकने के बाद पुलिस ने बिल्डिंग की घेराबंदी की जिसके बाद आतंकवादी रुक-रुक कर गोलीबारी करते रहे। बिल्डिंग के आसपास के एरिये को सील कर दिया गया। इसके बाद पुलिस और रेपिड ऐक्शन बटालियन ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।