पूर्वी अफगानिस्तान में अधिकारियों ने कहा है कि तालिबान ने कुंदूज प्रान्त में बस में सफर कर रहे करीब 35 लोगों को अगवा कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से 16 लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल बताया जा रहा है।
वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक तालिबान ने बस से उतार कर 16 लोगों की हत्या कर दी है। प्रान्त के गवर्नर के प्रवक्ता ने कहा कि चार बसों को रोका गया था और 200 से ज्यादा यात्रियों की तलाशी ली गई और उन्हें जाने दिया गया।
ये बसें काबुल से बदख्शां जा रहीं थीं। कुंदूज में तालिबान सक्रिय है जहां हाल के महीनों में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है।