फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम के आतंकियों से बचाने के बाद सेना ने महिलाओं के साथ किया रेप: रिपोर्ट

Fri, 25 May 2018 04:53 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन ऐमनेस्टी इंटरनेशनल ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में नाइजीरियाई सेना पर आरोप लगाए हैं। संगठन का कहना है कि बोको हराम के चंगुल से बचाई गई महिलाओं के साथ सेना ने रेप किया था। इसके अलावा रिपोर्ट में सेना पर ये आरोप भी लगे हैं कि उसने अपने देश के आम नागरिकों पर गोली चलाने के साथ साथ उनके घर भी जलाए हैं।

विज्ञापन


ऐमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि नाइजीरिया की सेना और नागरिक सेना ने बोको हराम के चंगुल से महिलाओं को छुड़ाने के लिए पहले तो आतंकियों से लड़ाई की और सभी महिलाओं को वहां से बचाया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं के साथ रेप किया। वहीं ऐमनेस्टी इंटरनेशनल की डायरेक्टर ओसाई ओजिगो का कहना है कि 'यह काफी हैरान करने वाला है कि बोको हराम से काफी कुछ झेलने वाले लोगों पर नाइजीरिया की सेना ने भी उत्पीड़न किया।' 

जानकारी के लिए बता दें कि बोको हराम से लड़ने के दौरान नाइजीरिया की सेना पर पहले भी मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लग चुके हैं। इस तरह के आरोप सबसे ज्यादा नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी हिस्से में लगाए गए। यहां बोको हराम के आतंकियों ने करीब एक दशक तक आम लोगों पर हिंसक हमले किए थे। यह रिपोर्ट 250 साक्षात्कारों पर आधारित है जिसमें महिलाओं ने अपने साथ होने वाले शोषण के बारे में बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें