फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी संसद: ट्रंप की पार्टी के सांसद केविन ने आठ घंटे से ज्यादा बोलकर बनाया रिकॉर्ड, बाइडन एडमिनिस्ट्रेशन का बिल अटका

Sat, 20 Nov 2021 02:35 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

रिपब्लिकन सीनेटर केविन मैक्कार्थी द्वारा दिया गया भाषण करीब 8 घंटे 32 मिनट तक चला। य़ह भाषण अमेरिकी सीनेट के अंदर आज तक के रिकॉर्ड तोड़ने वाला सबसे लंबा भाषण था। केविन ने सीनेट की मौजूदा हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 8 घंटे 7 मिनट लंबी स्पीच दी थी। भाषण की वजह से राष्ट्रपति जो बाइडन के ‘बिल्ड बैक बैटर’ बिल पर वोटिंग नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
अमेरिकी संसद में रिपब्लिकन सीनेटर केविन मैक्कार्थी - फोटो : Video Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेंजेटेटिव्स में गुरुवार को रिपब्लिकन सीनेटर केविन मैक्कार्थी के भाषण की वजह से राष्ट्रपति जो बाइडन के ‘बिल्ड बैक बैटर’ बिल पर वोटिंग नहीं हो पाई। इस बिल का बजट 1850 अरब डॉलर है। केविन द्वारा दिया गया भाषण करीब 8 घंटे 32 मिनट तक चला। य़ह भाषण अमेरिकी सीनेट के अंदर आज तक के रिकॉर्ड तोड़ने वाला सबसे लंबा भाषण था।

विज्ञापन


केविन मैक्कार्थी ने सीनेट की मौजूदा हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 में 8 घंटे 7 मिनट लंबी स्पीच दी थी। खास बात यह है कि हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी चाहती थीं कि इस बिल पर वोटिंग हो जाए, लेकिन केविन ने भाषण का वक्त कम करने से इनकार कर दिया। जिस वजह से वोटिंग नहीं हो सकी।

केविन ने भाषण में कहा- फालतू खर्च रोकना चाहता हूं
केविन ने भाषण की शुरुआत में ही कहा- मैं चाहता हूं कि डेमोक्रेट्स गैरजरूरी खर्च न करें। हम उन्हें इस तरह का बिल पास करने से पहले वॉर्निंग देना चाहते हैं। कुछ सुझाव हैं, उन्हें मान लेना चाहिए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति जो बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी सत्ता में है और डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी विपक्ष में। डेमोक्रेटिक सांसद चाहते थे कि बिल पर जल्द बहस पूरी की जाए और वोटिंग हो जाए, लेकिन केविन ने ऐसा होने नहीं दिया। लंबे भाषण के लिए सोशल मीडिया पर केविन और रिपब्लिकन्स की लगातार आलोचना भी हो रही है।

आखिर हुआ क्या था?
सत्ता पक्ष के नेता स्टेने होयर ने संसद की कार्रवाई शुरू होने पर कहा- हम जल्द ही इस बिल पर वोटिंग करेंगे। विपक्ष ने इसका विरोध किया। रात 8.38 बजे केविन मैक्कार्थी बोलने खड़े हुए और सुबह 5.10 तक लगातार बोलते ही रहे। उनका भाषण 8 घंटे 32 मिनट लंबा चला। केविन ने भाषण के बाद अपने साथियों का शुक्रिया अदा किया। कहा- मेरा इतने लंबे समय तक साथ देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

संसद में रोचक क्या हुआ
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इस ‘बिल्ड बैक बैटर’ बिल के लिए शुरुआत में सिर्फ 20 मिनट का वक्त ही तय किया गया था। लेकिन केविन अकेले ही 8 घंटे से ज्यादा बोलते रहे। इस दौरान उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखे तंज कसे। बिल सोशल रिफॉर्म्स से जुड़ा था, लेकिन मैक्कार्थी महंगाई, गैस प्राइस, बॉर्डर सिक्योरिटी और अफगानिस्तान से सैन्य वापसी जैसे मुद्दों पर भी बोले।

बाद में मैक्कार्थी बोले- मैं जानता हूं कि आप लोगों में से कुछ मुझे पागल समझ रहे होंगे। लेकिन, अब बहुत हो चुका। वैसे यह भी खास है कि इस स्पीच से पहले केविन की सबसे लंबी स्पीच सिर्फ 20 मिनट 17 सेकंड थी। एक डेमोक्रेट सांसद ने कहा- मिस्टर केविन आप ठीक तो हैं न?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें