रेडियो फ्री एशिया ने इस वीडियो के हवाले से बताया कि शिनजियांग प्रांत में कुछ शिविरों में स्पष्ट संकेत हैं कि अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बहुत बुरी तरह हो रहा है। चीन के इन नजरबंदी शिविरों में जातीय अल्पसंख्यकों और सरकार से असंतुष्ट लोगों को बिना किसी मुकदमे के लाया जाता है और उन्हें शिक्षित करने के नाम पर यातनाएं दी जाती हैं।
चीन के शिनजियांग क्षेत्र में चल रहे नजरबंदी शिविरों में उइगर मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की निगरानी करने, उन्हें धमकाने और उनका उत्पीड़न दिखाने वाले वीडियो के रूप में नए प्रमाण सामने आए हैं। यह 20 मिनट का वीडियो गुआंगुआन नामक एक चश्मे वाले शख्स ने शूट किया जिसने 2019 में सुदूर पश्चिमी चीन क्षेत्र की यात्रा की और वह 2020 में वापस चला गया।
विज्ञापन
रेडियो फ्री एशिया ने इस वीडियो के हवाले से बताया कि शिनजियांग प्रांत में कुछ शिविरों में स्पष्ट संकेत हैं कि अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बहुत बुरी तरह हो रहा है। दरअसल, चीन सरकार के प्रतिबंधों के कारण विदेशी पत्रकारों को शिनजियांग में बमुश्किल ही प्रवेश मिल पाता है। लेकिन गुआंगुआन ने इस वीडियो को बनाने की हिम्मत दिखाई। यह वीडियो इस साल अक्तूबर में यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो में बताया गया है कि चीन के इन नजरबंदी शिविरों में किस तरह जातीय अल्पसंख्यकों और सरकार से असंतुष्ट लोगों को बिना किसी मुकदमे के लाया जाता है और उन्हें शिक्षित करने के नाम पर यातनाएं दी जाती हैं। वीडियो में बताया गया है कि इन शिविरों में न तो दैनिक क्रिया-कलाप की पर्याप्त सुविधा है और न ही अल्पसंख्यकों को उचित भोजन दिया जाता है।
विज्ञापन
लापता टेनिस स्टार पर चीन खामोश, अमेरिकी मानवाधिकार समूह चिंतित
चीन की पेशेवर टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई का कथित ईमेल चीनी मीडिया द्वारा ट्विटर पर डालने के बाद दुनियाभर के खिलाड़ियों ने उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जबकि चीन ने इस मुद्दे पर खामोशी पकड़ी हुई है। अमेरिका स्थित एक अधिकार समूह ने उन चीनी मीडिया रिपोर्टों पर संदेह जताया जिनमें ग्रैंडस्लैम डबल्स चैम्पियन पेंग शुआई के सुरक्षित होने का दावा किया गया है।
रेडियो फ्री एशिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंग द्वारा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व नेता पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने के आरोप के बाद उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पाया है। उनके लापता होने को लेकर अंतरराष्ट्रीय खेल संघों और मानवाधिकार रक्षक समूहों ने चिंता जताई है। चीन के इस पहले मी टू मामले को घरेलू मीडिया में कोई जगह नहीं मिली है।
जापान के समुद्री क्षेत्र में घुसे चीन के चार जहाज
जापानी मीडिया ने सूचित किया है कि चार चीनी जहाज शुक्रवार को विवादित सेनकाकू द्वीप समूह के पास जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। स्पुतनिक ने जापानी मीडिया क्योदो न्यूज के हवाले से बताया कि इस साल जापान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र में चीनी गश्ती जगाजों के प्रवेश का यह 37वां मामला है। सेनकाकू द्वीप जापान के अंतर्गत आता है जिस पर चीन अपना दावा करता है।