फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War: गाजा में छिपे आतंकियों का सफाया करने को इस्राइल की नई तरकीब, समुद्री पानी से हमास की सुरंगों को भर रहा

Wed, 13 Dec 2023 08:34 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को बताया कि इस्राइली सेना गाजा में हमास की सुरंगों को समुद्र के पानी से भर रहा है। इससे सुरंगों को नष्ट करने में मदद मिलेगी। 
 
विज्ञापन
The US officials said that process would likely take weeks to destroy Hamas tunnels. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल-हमास संघर्ष दो महीने से अधिक समय से जारी है। जहां एक तरफ फलस्तीन संघर्ष को रोकने का समर्थन मांग रहा है, तो वहीं इस्राइल की जवाबी कार्रवाई और कड़ी होती जा रही है। इस्राइल ने हमास के आतंकवादियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है और इसके लिए वह नए-नए कदम उठा भी रहा है। अब इस्राइली रक्षा बलों ने सुरंगों में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने और उन्हें मिटाने के लिए समुद्र के पानी का सहारा लिया है। 

विज्ञापन


सुरंगों को नष्ट करने के लिए...
एक रिपोर्ट में अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को बताया कि इस्राइली सेना गाजा में हमास की सुरंगों को समुद्र के पानी से भर रहा है। इससे सुरंगों को नष्ट करने में मदद मिलेगी। 

इसलिए मिटाना चाहता है इस्राइल
अधिकारियों ने कहा कि इस्राइल का मानना है कि हमास बंधकों, लड़ाकों और युद्ध सामग्री को छिपाने के लिए सुरंगों का सहारा ले रहा है। हालांकि, समुद्री पानी की मदद से सुरंगों को नष्ट करने की प्रक्रिया में हफ्तों का समय लग सकता है। 
विज्ञापन


ताजे पानी पर डलेगा असर
इसके अलावा बाइडन प्रशासन के कुछ अधिकारियों ने इस कदम पर चिंता भी व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस्राइल का यह कदम गाजा के ताजे पानी की आपूर्ति को खतरे में डाल सकता है। हालांकि इस रिपोर्ट पर इस्राइली सेना ने कोई टिप्पणी नहीं दी है। 

सात अक्तूबर को हमास ने किया था हमला
बता दें, इस्राइल और हमास के बीच युद्ध लगातार जारी है। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई है। सात अक्तूबर से लेकर अब तक छह हजार से अधिक लोगों की इस संघर्ष में मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के बाद इस्राइली सेना भी कार्रवाई करते हुए बिना रुके हमले कर रही है। अभी तक गाजा पट्टी में 5000 और इस्राइल में 1500 लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें