फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: बोइंग को मिल सकती है बड़ी राहत, DOJ मुकदमा नहीं चलाने के लिए कर रहा विचार; रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Sat, 22 Jun 2024 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

डीओजे मई में इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि दो घातक 737 मैक्स दुर्घटनाओं के बाद बोइंग पर आपराधिक समझौते का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है। हालांकि, अब खबरें आ रही हैं कि न्याय विभाग समझौता कर सकता है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) बोइंग के साथ एक ऐसे समझौते पर विचार कर रहा है, जिससे एयरोस्पेस दिग्गज के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने से बचा जा सकेगा। हालांकि, सुरक्षा सुधारों पर कंपनी की प्रगति की निगरानी के लिए एक संघीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जा सकती है। 

विज्ञापन


क्या सच में चल रहा डीपीए पर विचार?
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले से परिचित लोगों का कहना है कि संभावित वैकल्पिक समझौते की शर्तों, जिसे स्थगित अभियोजन समझौते या डीपीए के रूप में जाना जाता है, पर अभी भी विचार चल रहा है। हालांकि, मामले में शामिल एक अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी और धोखाधड़ी अनुभाग आपराधिक प्रभाग के प्रमुख ग्लेन लियोन ने एक सिविल पार्टी के वकील को भेजे गए एक ईमेल में कहा कि विभाग ने बोइंग के संबंध में फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।

क्या है मामला?
दरअसल, डीओजे मई में इस निष्कर्ष पर पहुंचा था कि 2018 और 2019 में दो घातक 737 मैक्स दुर्घटनाओं के बाद बोइंग पर आपराधिक समझौते का उल्लंघन करने के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है, जिसमें 346 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन


बोइंग पर मुकदमा चलाना जोखिम भरा
एक मीडिया रिपोर्ट ने कुछ सूत्रों के हवाले से दावा किया कि काफी बहस के बाद न्याय अधिकारियों ने यह निष्कर्ष निकाला कि बोइंग पर मुकदमा चलाना कानूनी रूप से बहुत जोखिम भरा होगा। अधिकारियों का यह भी मानना है कि निगरानीकर्ता की नियुक्ति सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण में सुधार सुनिश्चित करने के लिए एक सही तरीका होगा। 

पिछले महीने डीओजे ने मामले में न्यायाधीश से कहा था कि वह सात जुलाई से पहले अपना फैसला सुनाएगा। हालांकि, डीओजे के लियोन ने बोइंग के खिलाफ आपराधिक मामले में परिवारों के वकील पॉल कैसेल को ईमेल किया, जिसमें कहा गया था कि ऐसी खबरें झूठी हैं। 

विभाग के फैसलों पर जताई थी आपत्ति
विमान का निर्माण करने वाली कंपनी बोइंग ने जून में विभाग के फैसलों पर आपत्ति जताई थी। हालांकि उसने सुरक्षा संकट की गंभीरता को स्वीकारा था। सीईओ डेव कैलहोन ने सदन को बताया था कि बोइंग कार्रवाई कर रही है। वहीं न्यायाधीश ने जनवरी 2021 में एक शुरुआती डीपीए का एलान किया था, जिसमें बोइंग ने 737 मैक्स के प्रमाणीकरण पर धोखाधड़ी के आरोपों को निपटाने के लिए 2.5 अरब डॉलर का भुगतान करने पर सहमति व्यक्त की थी।

साल 2023 की शुरुआत से निर्माता को अपने वाणिज्यिक विमानों पर कई उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वहीं जनवरी में उड़ान के बीच घटनाएं हुईं। दरअसल, अलास्का एयरलाइंस 737 मैक्स 9 का दरवाजा खुल गया था। 

25 अरब डॉलर का जुर्माना मांगा
न्याय विभाग का कहना था कि बोइंग द्वारा प्रारंभिक समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन, जिसमें धोखाधड़ी का पता लगाने और उसे रोकने के लिए आंतरिक नियंत्रण को मजबूत करने के उपाय भी शामिल हैं, के कारण कंपनी पर मुकदमा चलाया जा सकता है। पीड़ितों के परिवारों ने बोइंग और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है और लगभग 25 अरब डॉलर का जुर्माना मांगा था।

लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट की माने तो एक नया डीपीए अमेरिकी सरकार को बोइंग के उल्लंघनों को बिना किसी मुकदमे के हल करने की अनुमति देगा। यह बोइंग के लिए एक तरह की जीत हो सकती है, जिसे अमेरिकी विमानन उद्योग के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। 

परिवारों ने दी चेतावनी
परिवारों के वकील कैसेल ने मुकदमे से बचने के लिए एक समझौते करने के खिलाफ चेतावनी दी। कैसेल ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि विभाग अपने इस दावे का इस्तेमाल कि उसने अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है, बोइंग के साथ डीपीए समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए समय लेने की चाल के रूप में नहीं कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें