फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय: नेपाल में भारत की मदद से भूकंप में क्षतिग्रस्त 50 हजार मकानों का पुनर्निर्माण पूरा

Tue, 16 Nov 2021 12:43 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।

सार

भारत सरकार ने भूकंप के बाद 50 हजार लाभार्थियों के आवास पर पुनर्निर्माण के लिए वित्तीय और तकनीकी सहायता पैकेज के रूप में 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर की प्रतिबद्धता व्यक्त थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोमवार को कहा कि उसने नेपाल में क्षतिग्रस्त 50 हजार मकानों के पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। नेपाल में 2015 में आए भूकंप में यह मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। 

विज्ञापन


दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय दूतावास ने राष्ट्रीय पुनर्निर्माण प्राधिकरण (एनआरए), संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) और परियोजना सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओपीएस) के सहयोग से गोरखा और नुवाकोट जिलों में मकानों का पुनर्निर्माण का काम सफलतापूर्वक पूरा होने के उपलक्ष्य में यहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

भारतीय दूतावास के उप प्रमुख नामाग्या सी खंपा ने घोषणा कर कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रतिबद्ध 50 हजार निजी घरों का पुनर्निर्माण को नेपाल सरकार द्वारा अपनाए गए पुनर्निर्माण दृष्टिकोण के साथ पूरा किया गया है।
विज्ञापन


अप्रैल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप ने हिमालयी राष्ट्र को बुरी तरह प्रभावित किया था। इस आपदा में 9,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और आठ लाख से अधिक घर व स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें