फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Travel advisory: अमेरिकी नागरिकों को पाक यात्रा टालने की सलाह, आतंकवाद व हिंसा का खतरा

Fri, 07 Oct 2022 11:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) समेत खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा न करें। 

विज्ञापन
व्हाइट हाउस, अमेरिका - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों को आगाह किया है। यात्रा सलाह (travel advisory) जारी करते हुए अमेरिका ने नागरिकों को पाकिस्तान व खासकर उसके अप्रशांत प्रांतों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को यह यात्रा परामर्श जारी किया। इसमें अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों से कहा है कि आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के कारण बलूचिस्तान और पूर्व संघ शासित कबायली क्षेत्र (एफएटीए) समेत खैबर पख्तूनख्वा (केपीके) प्रांत की यात्रा न करें। 

तृतीय स्तर की चेतावनी जारी
अमेरिका ने तृतीय स्तर का परामर्श जारी करते हुए कहा कि आतंकवाद और सांप्रदायिक हिंसा के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुनर्विचार करें। कुछ इलाकों में खतरा बढ़ गया है। इस स्तर की यात्रा चेतावनी तब जारी की जाती है, जब दीर्घकालिक या गंभीर स्थितियों के कारण यात्रियों और आगंतुकों को जोखिम होता है और जब गैर-जरूरी यात्रा से बचा जाना जरूरी समझा जाता है।
विज्ञापन


जताई आतंकी हमलों की आशंका
अमेरिका ने अपने नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास के क्षेत्रों में भी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। परामर्श में कहा गया है कि आतंकवादी बहुत कम या बिना किसी चेतावनी के हमला कर सकते हैं। वे परिवहन केंद्रों, बाजारों, शॉपिंग मॉल, सैन्य प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, विश्वविद्यालयों, पर्यटन स्थलों, स्कूलों, अस्पतालों, पूजा स्थलों और सरकारी सुविधाओं को निशाना बना सकते हैं। आतंकवादियों ने अतीत में अमेरिकी राजनयिकों और राजनयिक प्रतिष्ठानों पर हमले किए हैं, इसलिए फिलहाल पाकिस्तान यात्रा टाली जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें