फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: 'हमारे ऐसे रिश्ते हैं, मुझे लगा कि आपको कोई अनुवाद नहीं चाहिए', मोदी से मजाकिया अंदाज में बोले पुतिन

Tue, 22 Oct 2024 07:39 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

BRICS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की, वहीं इस बैठक के दौरान कुछ ऐसा वाकया घटा कि पीएम मोदी खिलखिलाकर हंसने लगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बैठक - फोटो : X / @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वहीं पीएम मोदी के कजान पहुंचने के बाद उनके और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हंसी मजाक भी देखने को मिला है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 22 से 23 अक्तूबर तक रूस के कजान में रहेंगे। पीएम मोदी ब्रिक्स देश के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा पीएम कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


जब खिलखिलाकर हंसने लगे मोदी और पुतिन
दरअसल द्विपक्षीय बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं और आप हमारी बातचीत बिना ट्रांसलेटर के समझते हैं। फिर क्या था इसके बाद दोनों नेता खिलखिलाकर हंसने लगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि हमारे संबंध तो इतने पुराने हैं कि मुझे नहीं लगता कि आपको मुझे समझने के लिए किसी अनुवाद की जरूरत है। राष्ट्रपति पुतिन ने मुस्कुराते हुए ये बात कही तो पीएम मोदी भी इस पर हंस पड़े।
 
हर समस्या का हल शांति से ही संभव- पीएम
वहीं इससे पहले रूस पहुंचने के बाद एक कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि हर समस्या का हल शांति से ही संभव है। बता दें कि रूस के कजान शहर में आयोजित हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन उस वक्त हो रहा है जब दुनिया में कई देशों के बीच युद्ध जारी है। एक तरफ जहां रूस-यूक्रेन बीते ढाई साल से जंग लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर पश्चिम एशिया में इस्राइल और हमास के बीच शुरू हुए युद्ध के बाद कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है। इसमें ईरान के भी शामिल होने से स्थितियां और विषम हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें