फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulitzer Prize: पत्रकारिता, लेखन, संगीत समेत तमाम क्षेत्रों के लिए इन्हें मिला सम्मान, देखिए पूरी सूची

Tue, 10 May 2022 04:16 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वॉशिंगटन

सार

पुलित्जर पुरस्कार पत्रकारिता के क्षेत्र का अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है। इसकी शुरुआत 1917 से हुई थी। रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है, उनकी तालिबान और अफगान सेना के संघर्ष के दौरान मौत हो गई थी। जानें किसे मिला सम्मान
विज्ञापन
पुलित्जर पुरस्कार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 के लिए पुलित्जर पुरस्कारों की घोषणा सोमवार को की गई। पुलित्जर अवार्ड पत्रकारिता के क्षेत्र में अमेरिका का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस बार तीन भारतीय पत्रकारों अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे को पुलित्जर पुरस्कार मिला है। वहीं रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत यह सम्मान मिला है।

विज्ञापन


रॉयटर्स के फोटोग्राफर दानिश सिद्दीकी को मरणोपरांत अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू और अमित दवे को भारत में कोविड के समय ली गई फोटो के लिए पुलित्जर से सम्मानित किया गया है। वहीं सिद्दीकी पिछले साल अफगान विशेष बलों और तालिबान विद्रोहियों के बीच संघर्ष की रिपोर्टिंग करने के दौरान मारे गए थे।

पत्रकारिता में विजेताओं की पूरी सूची

सार्वजनिक सेवा
विजेता: वाशिंगटन पोस्ट, 6 जनवरी 2021 कैपिटल हिल पर हमले की रिपोर्टिंग के लिए

ब्रेकिंग न्यूज रिपोर्टिंग
विजेता: मियामी हेराल्ड के कर्मचारी, फ्लोरिडा में समुद्रतट अपार्टमेंट टावरों के ढहने के कवरेज के लिए

खोजी रिपोर्टिंग
विजेता: रेबेका वूलिंगटन के कोरी जी. जॉनसन और टैम्पा बे टाइम्स के एली मरे, इनको  फ्लोरिडा के एकमात्र बैटरी रीसाइक्लिंग प्लांट के अंदर अत्यधिक जहरीले खतरों को उजागर करने के लिए अवार्ड मिला है।
विज्ञापन


व्याख्यात्मक रिपोर्टिंग
विजेता: क्वांटा पत्रिका के कर्मचारी, विशेष रूप से नताली वोल्चोवर, इनको वेब स्पेस टेलीस्कोप कैसे काम करता है, इस पर रिपोर्टिंग के लिए सम्मान मिला।

स्थानीय रिपोर्टिंग
विजेता: बेटर गवर्नमेंट एसोसिएशन के मैडिसन हॉपकिंस और शिकागो ट्रिब्यून के सेसिलिया रेयेस को शिकागो के अधूरी भवन और अग्नि सुरक्षा संबंधी रिपोर्टिंग के लिए
विज्ञापन


राष्ट्रीय रिपोर्टिंग
विजेता: 
द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी

अंतर्राष्ट्रीय रिपोर्टिंग
विजेता: द न्यूयॉर्क टाइम्स के कर्मचारी

फीचर लेखन
विजेता: द अटलांटिक के जेनिफर सीनियर

फीचर फोटोग्राफी
विजेता: अदनान आबिदी, सना इरशाद मट्टू, अमित दवे और रॉयटर्स के दिवंगत दानिश सिद्दीकी, भारत में कोरोना समय में फोटो के लिए मिला सम्मान

कॉमेंट्री
विजेता: मेलिंडा हेनेबर्गर

आलोचना
विजेता: सलामिशा टिलेट, द न्यूयॉर्क टाइम्स

इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री
विजेता: फहमीदा अजीम, एंथोनी डेल कर्नल, जोश एडम्स और वॉल्ट हिक्की 

ऑडियो रिपोर्टिंग
विजेता: फ्यूचूरो मीडिया और पीआरएक्स के कर्मचारी 

उपन्यास
विजेता: द नेतन्याहूस, लेखक- जोशुआ कोहेन

नाटक
विजेता: फैट हैम, जेम्स इजामेसो द्वारा

जीवनी
विजेता: चेजिग मी टू माई ग्रेव

कविता
विजेता: फ्रैंक: सॉनेट्स, डायने सीस द्वारा

सामान्य गैर-कथा
विजेता: अदृश्य बच्चा: एक अमेरिकी शहर में गरीबी, जीवन रक्षा और आशा, एंड्रिया इलियट द्वारा

संगीत
विजेता: रेवेन चाकोन, वॉयसलेस मास के लिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें