फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: हिंसक प्रदर्शनों के बीच व्हाइट हाउस के बंकर में ले जाए गए थे ट्रंप

Mon, 01 Jun 2020 08:08 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

  • अश्वेत नागरिक की पुलिस हिरासत में मौत के बाद अमेरिका में भड़की हिंसा
  • कर्फ्यू से पहले वाशिंगटन में विरोध-प्रदर्शन बढ़े
  • व्हाइट हाउस के पास आगजनी की कई घटनाएं
  • डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक बंकर में ले जाया गया था- रिपोर्ट
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है। वाशिंगटन डीसी में शुक्रवार रात व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारियों के जमा होने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कुछ समय के लिए एक भूमिगत बंकर में ले जाया गया था। व्हाइट हाउस अधिकारियों और कानून प्रवर्तन सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन




राष्ट्रपति ट्रंप ने बंकर में लगभग एक घंटा बिताया और उसके बाद उन्हें ऊपर लाया गया। कानून प्रवर्तन सूत्र और इस घटना से संबंधित एक अन्य सूत्र ने बताया कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और उनके बेटे बैरन को भी बंकर में ले जाया गया था। 


कानून प्रवर्तन सूत्र ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार, अगर अधिकारी राष्ट्रपति ट्रंप को बंकर में ले जाते हैं तो उन्हें अन्य सुरक्षा प्राप्त लोगों को भी वहां ले जाना होता, मतलब मेलानिया और बैरन दोनों लोगों को ले जाना अनिवार्य था। 
विज्ञापन


दूसरे सूत्र ने बताया कि यदि व्हाइट हाउस में खतरे का सूचकांक लाल पर पहुंच जाता और राष्ट्रपति को वहां से आपातकालीन संचालन केंद्र ले जाया जाता तो मेलानिया ट्रंप, बैरन ट्रंप और परिवार के अन्य सदस्यों को भी वहां ले जाना होता। 

ट्रंप ने मिनियापोलिस में पिछले हफ्ते जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मद्देनजर शुक्रवार रात व्हाइट हाउस के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन से प्रभावी रूप से निपटने के लिए अगले दिन सीक्रेट सर्विस की प्रशंसा की। राष्ट्रपति को बंकर में ले जाने की खबर सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रकाशित की थी। 

शनिवार को, व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन खत्म होने के कुछ ही घंटों बाद ट्रंप ने खुद के सुरक्षित होने की घोषणा की। उन्होंने शहर के डेमोक्रेटिक मेयर को निशाने पर लिया और कहा कि यह उनके ही समर्थक थे, जो व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 

सिलसिलेवार ट्वीट में ट्रंप ने शुक्रवार रात व्हाइट हाउस के अंदर उनकी सुरक्षा के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस की सराहना करते हुए कहा कि फ्लॉयड की मौत को लेकर व्हाइट हाउस के बाहर इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों से वह असुरक्षित महसूस कर रहे थे, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उन्हें पूरी सुरक्षा प्रदान की।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें