बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, बकिंघम पैलेस को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि 'ससेक्स ऑफ ड्यूक' (प्रिंस हैरी) छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में कोरोनेशन सर्विस में हिस्सा लेंगे।
प्रिंस हैरी अगले महीने अपने पिता किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में शामिल होंगे, लेकिन उनकी पत्नी मेगन बच्चों के साथ अमेरिका में ही रहेंगी। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ब्रिटेन के सिंहासन की कतार में पांचवें स्थान पर काबिज 38 वर्षीय हैरी छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाले ऐतिहासिक समारोह में 2,000 मेहमानों के साथ शामिल होंगे। हैरी और मेगन को लेकर बहुत सी अटकलें थीं कि क्या वे विश्व नेताओं और सामुदायिक नेताओं के साथ समारोह में शामिल होंगे।
बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, बकिंघम पैलेस को यह पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है कि 'ससेक्स ऑफ ड्यूक' (प्रिंस हैरी) छह मई को वेस्टमिंस्टर एब्बे में कोरोनेशन सर्विस में हिस्सा लेंगे। हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है, 'डचेस ऑफ ससेक्स' (मेघन मर्केल) प्रिंस आर्ची और प्रिंसेज लिलिबेट के साथ कैलिफोर्निया में ही रहेंगी।
विज्ञापन
हैरी की यह यात्रा एक विवादास्पद नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री और बायोग्राफी स्पेयर में ब्रिटेन के शाही परिवार के साथ अपने तनावपूर्ण संबंधों के विवादास्पद खुलासे के बाद हो रही है। हैरी और मेगन के चैरिटेबल फाउंडेशन आर्कवेल ने इसके तुरंत बाद बकिंघम पैलेस को भी इसी तरह का बयान जारी किया।
पिछले साल सितंबर में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद ब्रिटिश सिंहासन पर पहुंचे 74 वर्षीय किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी क्वीन कैमिला को अगले महीने वेस्टमिंस्टर एब्बे में एक धार्मिक समारोह में औपचारिक रूप से ताज पहनाया जाएगा। यह 70 साल के अंतराल को दर्शाता है क्योंकि इस शाही परंपरा को आखिरी बार 1953 में दिवंगत क्वीन के लिए देखा गया था।
कोरोनेशन का आयोजन भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। 6 से 8 मई के बीच ब्रिटेन में उत्सव एक लंबे सप्ताहांत में भव्य कार्यक्रमों की एक श्रृंखला द्वारा चिह्नित किया जाएगा, जिसमें बहुत स्ट्रीट पार्टियां भी शामिल हैं।