फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल नहीं कर पाएंगे शाही उपाधि और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल

Sun, 19 Jan 2020 05:49 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल
विज्ञापन

ब्रिटेन में शाही दर्जा छोड़ने का फैसला करने वाले प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल अब शाही उपाधि (रायल हाइनेस) और सार्वजनिक कोष का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बकिंघम पैलेस ने बताया कि राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन शनिवार (18 जनवरी) को हुए समझौते के अनुसार शाही परिवार की वरिष्ठ सदस्यता छोड़ने के बाद इन सुविधाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे। 

विज्ञापन


बकिंघम पैलेस के मुताबिक इस साल वंसत ऋतु में नई व्यवस्था लागू होने के बाद हैरी और मेगन के शाही परिवार का सक्रिय सदस्य का दर्जा भी खत्म हो जाएगा। वे केवल ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी और डचेस ऑफ ससेक्स मेगन के रूप में जाने जाएंगे और वे दोनों 'हिज रॉयल हाइनेस' और 'हर रॉयल हाइनेस की उपाधि का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि हैरी राजकुमार और ब्रिटिश शाही गद्दी के छठे वारिस बने रहेंगे।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उन्हें खुशी है कि हमने साथ मिलकर अपने पोते और उनके परिवार के लिए सृजनात्मक और सहयोगात्मक रास्ता तलाश कर लिया। हैरी, मेगन और अर्ची हमेशा मेरे परिवार को प्रिय सदस्य रहेंगे। पैलेस ने बताया कि दंपती विंडसर कैसल स्थित घर की मरम्मत पर खर्च हुए करदाताओं के 24 लाख पाउंड की राशि भी वापस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें