फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार का लाहौर में अपहरण, इस्लामाबाद की यात्रा पर थे

Thu, 20 Jun 2024 04:12 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार गुलाम शब्बीर का अपहरण किया गया। वे इस्लामाबाद की यात्रा पर थे। उनके बेटे बिलाल ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लाहौर में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार गुलाम शब्बीर के अपहरण की खबर सामने आई है। इस मामले में लाहौर के काहना पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


गुलाम शब्बीर के बेटे ने दर्ज कराई एफआईआर
एफआईआर में बताया गया है कि गुलाम शब्बीर का दो दिन पहले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लिया गया। आगे बताया गया है कि गुलाम शब्बीर इस्लामाबाद की यात्रा पर थे। गुलाम शब्बीर के बेटे बिलाल ने यह एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने  बताया कि शब्बीर देर रात लाहौर के खयाबन-ए-अमीन स्थित अपने आवास से निकल कर इस्लामाबाद की ओर चले गए थे। 

पिछले वर्ष से जेल में कैद हैं इमरान खान
बता दें कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के संस्थापक इमरान खान पिछले वर्ष से जेल में कैद हैं। वे लगभग 200 मामलों में से दोषी ठहराए गए थे। वर्ष 2022 के मई महीने में इमरान खान के नेतृत्व में लाहौर से इस्लामाबाद के लिए मार्च शुरू किया गया था। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने खान को अविश्वास प्रस्ताव के बाद प्रधानमंत्री के रूप में पद से हटाया गया था। इसके बाद उन्होंने शहबाज शरीफ की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए मार्च शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें