फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poland: सांसद ने सदन में बुझाई हनुक्का मोमबत्तियां, कहां- शैतानी पूजा में हिस्सा लेने वालों को शर्म आनी चाहिए

Wed, 13 Dec 2023 11:00 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉरसो

सार

वार्षिक हनुक्का समारोह के लिए स्पीकर सिमोन होलोनिया ने बच्चों समेत कई यहूदियों को सदन में आमंत्रित किया था। आग बुझाने की कोशिश करने के बाद सांसद ब्रोन पोडियम में गए और वहां उन्होंने हनुक्का को शैतानी बताया।
विज्ञापन
Grzegorz Braun - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड के दक्षिणपंथी सांसद ने मंगलवार को संसद में यहूदी समुदाय के लोगों के सामने हनुक्का मोमबत्ती को बुझाने के लिए आग बुझाने वाले यंत्र का इस्तेमाल करते दिखे। उनके ऐसा करने से वहां आक्रोश बढ़ गया, जिसके बाद अध्यक्ष को उन्हें बाहर करना पड़ा। 
विज्ञापन


हनुक्का मोमबत्तियों को बुझाते दिखे सांसद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्फेडेरेशन पार्टी के सांसद ग्रेजगोर्ज ब्रोन संसद की लॉबी में जहां मोमबत्तियां जल रही थी, वहां जाने से पहले आग बुझाने वाली यंत्र को लेते हैं। उन्होंने मोमबत्तियों को बुझाने की कोशिश की, जिससे वहां साफेद बादल बन गया था। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों को जबरन उन्हें संसद से बाहर करना पड़ा।

वार्षिक हनुक्का समारोह के लिए स्पीकर सिमोन होलोनिया ने बच्चों समेत कई यहूदियों को सदन में आमंत्रित किया था। आग बुझाने की कोशिश करने के बाद सांसद ब्रोन पोडियम में गए और वहां उन्होंने हनुक्का को 'शैतानी' बताया। घटना के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इससे शर्मिंदा हैं? उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, 'जो लोग शैतानी पूजा में भाग लेते हैं, उन्हें शर्मिंदा होना चाहिए।'
विज्ञापन


ब्रोन की इस हरकत के बाद उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी ने हनुक्का मोमबत्तियों को बुझा दिया था, लेकिन हमने उसे फिर से जला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें