फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: पीएम इमरान बोले- अमेरिका और पाक के बीच गहरी भागीदारी अफगानिस्तान में स्थिरता-विकास लाएगी

Sun, 12 Dec 2021 02:31 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अमेरिकी सीनेटरों के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद से ग्रस्त क्षेत्र में सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में जब तालिबान कब्जा कर रहा था तो पाकिस्तान उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा था। पाकिस्तान ही पहला ऐसा देश था जिसने तालिबान का समर्थन किया था। लेकिन अब अफगानिस्तान बेहद आर्थिक संकट से गुजर रहा है लोगों के पास रोजगार नहीं है, अर्थव्यवस्था भी लगभग गर्त में जा चुकी है।

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को कहा कि अफगानिस्तान में मानवीय संकट और आर्थिक पतन को रोकने के लिए हर संभव उपाय करना चाहिए। अफगान लोगों के लिए शांति, स्थिरता और आर्थिक विकास के साझा उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान और अमेरिका के बीच गहरी भागीदारी होनी चाहिए। 

आतंकवाद पीड़ित क्षेत्र में सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए काम करना चाहिए
अमेरिकी सीनेटरों के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, पाक पीएम इमरान खान ने यह भी कहा कि दोनों देशों अमेरिका और पाकिस्तान को आतंकवाद से पीड़ित क्षेत्र में सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात पाकिस्तान पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को महत्व देता है और सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से आर्थिक आयाम में इसका विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान पहुंचे चार सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में सीनेटर एंगस किंग, रिचर्ड बूर, जॉन कॉर्निन और बेंजामिन सासे शामिल थे। सभी चार सीनेटर इंटेलिजेंस पर सीनेट सेलेक्ट कमेटी के सदस्य हैं, जबकि सीनेटर किंग सीनेट की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्य भी हैं।

पीएम इमरान ने दोहराया कि दोनों देशों के बीच एक गहरी और मजबूत साझेदारी क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी और महत्वपूर्ण है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें