फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस: राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते का चौंकाने वाला फैसला, राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान

Sat, 02 Oct 2021 03:43 PM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनीला

सार

कई समूहों के अनुमान के मुताबिक दुतेर्ते के ड्रग्स के खिलाफ़ जंग में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है।
 
विज्ञापन
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने राजनीति से संन्यास लेने का किया ऐलान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। वह 2022 में होने वालें उप-राष्ट्रपति चुनाव में भी भाग नहीं लेंगे। दुतेर्ते का यह कदम अपनी बेटी को देश की सत्ता तक पहुंचाने के तरीके के रूप में भी देखा जा रहा है। फिलीपींस के राष्ट्रपति दुतेर्ते ने भावुक होते हुए कहा- मैं संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के योग्य नहीं हूं और अगर चुनाव लड़ता हूं तो यह संविधान और कानून का उल्लंघन होगा। मेरा उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना भी संविधान की भावना को ठेस पहुंचाना जैसा होगा। इसलिए मैं राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा करता हूं।
विज्ञापन


कार्यकाल खत्म होेेने के बाद होंगे रिटायर
दुतेर्ते की लोकप्रियता इस बार भी वैसी ही मानी जा रही थी जब वो 2016 में देश में ड्रग्स के खात्मे के वादे के साथ सत्ता में आएं थें। कानूनी रुप से वह दुबारा चुनाव नहीं लड़ सकतें। इसलिए उपराष्ट्रपति के पद पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसका कारण आगे जाकर दुतेर्ते पर कई आरोंपों के लिए आपराधिक कार्रवाई की आशंका को बताया जाता है। लेकिन संन्यास की घोषणा कर के उन्होनें सबको चौंका दिया है। दुतेर्ते ने उसी स्थान से रिटायरमेंट की घोषणा की जहां से लोग उनके नॉमीनेशन का विचार कर रहें थे। अपना कार्र्यकाल खत्न होने के बाद वह संंन्यास लेंगें।

बेटी सारा हो सकती हैं उत्तराधिकारी
दुतेर्ते ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान तो नहीं किया लेकिन सभी का मानना है कि उनकी बेटी सारा ही उनका स्थान लेंगी, जो कि इस बार के रूझानों में काफी आगे चल रही थी। सारा से उम्मीद है की वो दुतेर्ते को देश और अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में चल रहें मुकदमों से बचाएंगी। कई समूहों के अनुमान के मुताबिक दुतेर्ते के ड्रग्स के खिलाफ़ जंग में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की जानें जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें