फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरू के व्यक्ति ने बनाया अनोखा मिट्टी का घड़ा, 12 घंटे तक जला सकता है बल्ब

Mon, 20 Jul 2020 07:25 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पेरू के एक 31 वर्षीय बिजनेसमैन ने बायोलॉजी और सोलर एनर्जी को मिलाकर एक अनोखा मिट्टी का घड़ा बनाया है। हर्नन एस्टो कैबेजस ने बायोलॉजी और सोलर एनर्जी को मिलाकर मिट्टी के घड़े में प्यूरीफायर बनाया है जो सूर्य की रोशनी से चार्ज होता है। यह हवा साफ करता है और दो मोबाइल एक साथ चार्ज करता है। इससे 12 घंटे तक एक बल्ब भी जल सकता है।

विज्ञापन


हर्नन ने इस प्यूरीफायर को ‘एलिंटी’ नाम दिया है। इसकी कीमत 97 डॉलर (करीब सात हजार रुपये) है। इस अविष्कार के लिए उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने अवॉर्ड से नवाजा है। पेरू के हुआंता में रहने वाले हर्नन ने बताया कि यह प्यूरीफायर इलेक्ट्रोजेनिक सूक्ष्म जीवों की पांच प्रजातियों, ट्यूबरस रूट फाइटोर्मेडिएटर प्लांट, तीन प्रकार के खनिजों की मिट्टी और सोलर पैनल के साथ काम करता है। 

उन्होंने कहा कि मिट्टी की एवैपोरेटिंग कूलिंग सोलर पैनल की ओवरहीटिंग को 10 डिग्री तक कम करती है। हर्नन के मुताबिक, उन्होंने इस आविष्कार के लिए 22 लाख रुपये खर्च किए हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतने के बाद उन्हें फंड मिलने लगा। 
विज्ञापन


हर्नन ने बताया कि हिस्ट्री चैनल ने 30 लाख रुपये, पेरू की एसान यूनिवर्सिटी और स्पेन की मैड्रिड यूनिवर्सिटी ने 75 लाख रुपये का फंड दिया। भारत में इस तकनीक को लाने के बारे में उन्होंने कहा, भारत किसी भी स्टार्ट-अप के लिए सबसे बड़ा मार्केट है। वह ऐसी कंपनी देख रहे हैं, जो भारत में यह उत्पाद बना सके।

हर्नन ने कहा कि 14 साल की उम्र तक मेरे घर पर बिजली नहीं आती थी। मोमबत्ती से पढ़ाई करनी पड़ती थी। इससे सांस लेने में परेशानी होती थी। इसके बाद उन्होंने इस अनोखे उत्पाद को बनाने के बारे में सोचा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें