फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काबुल के लोगों को इस बार झेलना पड़ रहा है खतरनाक वायु प्रदूषण

Mon, 21 Jan 2019 03:09 PM IST
Trainee Trainee भाषा, काबुल
विज्ञापन
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लोग लंबे समय से आत्मघाती हमलों एवं बम विस्फोटों का दंश झेल रहे हैं लेकिन इस बार की सर्दियों में उन्हें वायु प्रदूषण के रूप में एक और गंभीर खतरे का सामना कर पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह शहर कई हफ्तों से जहरीली धुंध की गिरफ्त में है। ठंड से बचने के लिए लोगों के कोयला, लकड़ी, कार टायर और यहां तक कि कूड़ा जलाने से निकल रहे प्रदूषक तत्वों की मात्रा हवाओं में तेजी से बढ़ रही है।

सुबह एवं शाम को तापमान के शून्य से नीचे चले जाने की वजह से प्रदूषण इस दौरान चरम पर रहता है। 

सल्फेट एवं ब्लैक कार्बन जैसे जहरीले पदार्थों के साथ अन्य खतरनाक अतिसूक्ष्म कण (पर्टिकुलेट मैटर) हवा में मोटी चादर का रूप ले चुके हैं जिससे दृश्यता का स्तर घट गया है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। शहर के लोग हवा के बदतर होने की शिकायत कर रहे हैं। चिकित्सक भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं जिन्होंने सांस संबंधी बीमारियों के अचानक बढ़ जाने की बात मानी है। 
विज्ञापन


काबुल के इंदिरा गांधी बाल अस्पताल के आईसीयू के चिकित्सक अकबर इकबाल ने बताया, “पिछले कुछ सालों में हमारे 30 से 40 प्रतिशत मरीज घातक श्वसन संक्रमणों से पीड़ित रहे हैं लेकिन इस साल यह आंकड़ा 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है।’’ 
विज्ञापन


राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (एनईपीए) के पूर्व अधिकारी ने इस सर्दी के प्रदूषण को “जानलेवा” बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें