फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sean Kirkpatrick: पेंटागन UFO चीफ ने किया इस्तीफे का एलान, अगले महीने छोड़ेंगे पद; कहा- आगे बढ़ने के लिए तैयार

Tue, 14 Nov 2023 08:04 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

किर्कपैट्रिक ने कहा, मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। मैंने वह सब कुछ पूरा कर लिया है, जो मैंने कहा था कि मैं करने जा रहा हूं।
विज्ञापन
सीन किर्कपैट्रिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंटागन यूएफओ प्रमुख के इस्तीफा देने की बात सामने आई है। रक्षा विभाग ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सीन किर्कपैट्रिक दिसंबर में पद छोड़ देंगे। ऑल डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस(एएआरओ) के निदेशक किर्कपैट्रिक ने विभाग और यूनाइटेड स्टेट्स इंटेलिजेंस कम्युनिटी में 27 साल के करियर के बाद सेवानिवृत्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा, अमेरिका के ऊपर आसमान में उड़ती दिखाई देने वाली वस्तुएं या तो एलियंस हैं या तो प्रतिद्वंदी देशों की तकनीक है। 
विज्ञापन


किर्कपैट्रिक ने कहा, मैं आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। मैंने वह सब कुछ पूरा कर लिया है, जो मैंने कहा था कि मैं करने जा रहा हूं। उन्होंने कहा, अभी भी कार्यालय छोड़ने से पहले अज्ञात असामान्य मुद्दे की ऐतिहासिक समीक्षा के पहले खंड को पूरा करना है।  

बता दें किर्कपैट्रिक ने निदेशक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान 800 से अधिक उदाहरणों का अध्ययन करने के बाद यूएफओ की मौजूदगी की बात कही थी। हालांकि अभी तक एलियंस का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है। यह घोषणा किर्कपैट्रिक के एक बयान के एक सप्ताह बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि एएआरओ वर्तमान और पूर्व अमेरिकी संघीय कर्मचारियों, ठेकेदारों के लिए एक रिपोर्टिंग तंत्र बनाएगा। 
विज्ञापन


रक्षा विभाग ने किर्कपैट्रिक के नेतृत्व की प्रशंसा की और उन्हें संगठन की पहली वेबसाइट बनाने का श्रेय दिया, जो जनता के लिए सुलभ थी, जिससे एएआरओ की पारदर्शिता का स्तर बढ़ गया। हमारा विभाग भविष्य की वैज्ञानिक और राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार है  रक्षा विभाग के बयान के मुताबिक, टिम फिलिप्स एएआरओ के उप निदेशक के रूप में तब तक काम करेंगे जब तक पेंटागन एक स्थायी प्रतिस्थापन की नियुक्ति नहीं कर देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें