फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: पेंटागन ने आतंकवाद में शामिल करने के लिए ‘चरमपंथ’ शब्द का दायरा बढ़ाया

Sat, 25 Dec 2021 02:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

मूल रूप से पेंटागन द्वारा 9/11 के बाद इस्लामी आतंकवाद से निपटने के लिए अनुशंसित बदलाव के बतौर लाई गई नीति में 6 जनवरी को अमेरिकी संसद भवन पर हमले के बाद इसे संशोधित किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने अपनी नीतियों को आगे बढ़ाने के मकसद से ‘चरमपंथ’ (एक्सट्रीमिज्म) शब्द का दायरा बढ़ाते हुए इसे आतंकवाद में शामिल किया है। अब चरमपंथी गतिविधियों का मतलब, अमेरिका या विदेश में आतंकवाद की वकालत करना, उसमें शामिल होना या उसका समर्थन करना माना जाएगा।

विज्ञापन


द जिनेवा डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय एक सख्त चरमपंथ विरोधी नीति लेकर आया है जिसमें चरमपंथी सामग्री को ‘पसंद’ करने या किसी भी तरह के आतंकवाद का समर्थन करने पर संबंधित सदस्य को दंडित किया जा सकता है।

मूल रूप से पेंटागन द्वारा 9/11 के बाद इस्लामी आतंकवाद से निपटने के लिए अनुशंसित बदलाव के बतौर लाई गई नीति में 6 जनवरी को अमेरिकी संसद भवन पर हमले के बाद इसे संशोधित किया गया है।
विज्ञापन


रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन ने चरमपंथी की सीमा खोजने के लिए नीति की समीक्षा की और लोगों को चरमपंथी विचारों से रोकने के उपायों पर चर्चा की थी। यह नीति ऐसे नियम पेश करती है जो विशेष रूप से सोशल मीडिया पर सैनिकों की गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। नई नीति के तहत, चरमपंथी सामग्री को ‘पसंद’ करने पर सैन्य दंड दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें