फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पीपीपी के सरफराज बुगती बने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री, बोले- विकास के लिए विपक्ष को भी लाएंगे साथ

Sat, 02 Mar 2024 06:19 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बलूचिस्तान

सार

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार सरफराज बुगती को शनिवार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया।
विज्ञापन
सरफराज बुगती, बलूचिस्तान के नए मुख्यमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के उम्मीदवार सरफराज बुगती को शनिवार को बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। बुगती  गर्वनर हाउस में शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि उनके पक्ष में 41 वोट पड़े थे। उन्हें बलूचिस्तान के गवर्नर अब्दुल वली काकर नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। 
विज्ञापन


पीपीपी के उम्मीदवार को पीएमएल-एन का समर्थन
इसके अलावा, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं ने भी उनका समर्थन किया है, जिनमें नवाब सनाउल्लाह खान जहरी और सरदार सरफराज चकर डोमकी भी शामिल हैं। बता दें सरफराज बुगती ने पिछले साल दिसंबर में कार्यवाहक आंतरिक मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और बिलावल के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हो गए।

सफराज बुगती बोले- पीपीपी बातचीत में विश्वास रखती है
शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र जमा करने के बाद सरफराज बुगती ने कहा कि पीपीपी बातचीत में विश्वास करती है और उसने हमेशा बातचीत के जरिए मुद्दों का समाधान किया है। उन्होंने असंतुष्ट लोगों से मुख्यधारा में शामिल होने और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री ने बलूचिस्तान के विकास के लिए विपक्षी दलों से बातचीत की जरूरत पर जोर दिया। सरफराज बुगती ने कहा कि हम हमेशा से सकारात्मक आलोचना का स्वागत करते रहे हैं। बलूचिस्तान को आगे बढ़ाने के लिए विपक्ष के साथ आम सहमति बनाई जाएगी। हमारे दरवाजे हमेशा के लिए खुले रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें