फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: लंदन में पाकिस्तान के युवक ने की थी भारतीय रेस्टोरेंट मैनेजर की हत्या, चोरी की कार से दिया वारदात को अंजाम

Fri, 13 Sep 2024 05:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

पुलिस ने अदालत को बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि पट्टाभिरामन की मौत टक्कर के बाद सिर में चोट लगने से हुई थी। वरिष्ठ जांच अधिकारी स्टुअर्ट ब्रैंगविन ने कहा कि जजों ने खालिद को हत्या का दोषी पाया है।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट प्रबंधक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में वेलेंटाइन डे पर भारतीय रेस्टोरेंट मैनेजर की हत्या के मामले में कोर्ट ने एक पाकिस्तानी युवक को दोषी माना है। कोर्ट ने कहा कि पाकिस्तानी युवक शाजेब खालिद ने दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में अपने रेस्टोरेंट वेल से साइकिल से घर वापस आते वक्त रेस्टोरेंट मैनेजर विग्नेश पट्टाभिरामन की चोरी रेंज रोवर कार से हत्या की थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने खालिद को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


इसके बाद रीडिंग क्राउन कोर्ट ने सुनवाई के बाद खालिद को बुधवार को पट्टाभिरामन की हत्या का दोषी पाया। हालांकि खालिद ने हत्या का आरोप स्वीकार नहीं किया, लेकिन कोर्ट ने सबूतों के आधार पर पट्टाभिरामन को दोषी माना। मामले में 27 वर्षीय सोइहीम हुसैन और 20 वर्षीय मैया रेली को भी गिरफ्तार किया था। हुसैन को खालिद की सहायता करने का दोषी पाया गया। वहीं रेली पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ। खालिद को 10 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

हत्या की जांच कर रही टेम्स वैली पुलिस ने अदालत को बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि पट्टाभिरामन की मौत टक्कर के बाद सिर में चोट लगने से हुई थी। वरिष्ठ जांच अधिकारी स्टुअर्ट ब्रैंगविन ने कहा कि जजों ने खालिद को हत्या का दोषी पाया है। खालिद का इरादा उस शाम विग्नेश को नुकसान पहुंचाने का था। उन्होंने चोरी की गई रेंज रोवर कार से घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


वहीं पट्टाभिरामन की मौत वाली शाम को खालिद और हुसैन के बीच कई बार बातचीत भी हुई। इससे साफ है कि हुसैन को हत्या की जानकारी थी। उसने खालिद की मदद की। विग्नेश की मौत ने उनके परिवार को तबाह कर दिया है। इस फैसले से उन्हें मदद मिलेगी।

पट्टाभिरामन के दोस्तों और परिवार ने विग्नेश की दुखी पत्नी राम्या की मदद के लिए ऑनलाइन स्थापित जस्ट गिविंग चैरिटी पहल के जरिये 52,500 ग्रेट ब्रिटिश पांउड से अधिक जुटा लिया है। एक परिजन ने श्रद्धांजलि में कहा कि विग्नेश रेस्टोरेंट वेल में प्रबंधक थे। जहां उन्होंने अपने काम में अपना दिल और आत्मा लगा दी। अपने असाधारण गर्मजोशी भरे स्वभाव, ग्राहक सेवा और कार्य नैतिकता के लिए उनकी अलग पहचान थी। होटल उद्योग में एक वरिष्ठ प्रबंधन पद तक पहुंचने का उनका सपना पूरा हो गया था। हयात रीजेंसी मेफेयर लंदन में उनको जॉब मिलने वाली थी। 

कहा गया कि पट्टाभिरामन ने अपनी पत्नी राम्या के साथ समय बिताने और यूके में उज्ज्वल भविष्य के लिए काफी सपने संजोए थे। इस मूर्खतापूर्ण घटना से उनके सपने चकनाचूर हो गए और खालीपन आ गया जिसे भरा नहीं जा सकता।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें