अपनी बिगड़ती हालत के चलते ही इस आतंकी सरगना ने अपने आतंकवादी संगठन को अपने दो भाइयों रऊफ असगर औौर अतहर इब्राहिम के बीच बांट दिया है। मसूद का भाई रऊफ जम्मू-कश्मीर में कई घटनाओं को अंजाम देने में अपनी भूमिका निभा चुका है, जबकि दूसरा भाई अतहर बलूचिस्तान व अफगानिस्तान में आतंकी वारदातों को अंजाम देता है।
बिस्तर से लगे होने के कारण ही मसूद को पिछले लंबे अर्से से न तो किसी सार्वजनिक स्थल पर देखा गया और न ही व अपने गृह नगर भावलपुर में दिखाई दिया। बता दें कि मसूद अजहर 2001 में संसद पर हुए हमले, 2005 में अयोध्या हमले और 2016 को पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले का जिम्मेदार है।