फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने जैश को लेकर फिर बोला शर्मनाक झूठ, बताया 2002 में लगा दिया था प्रतिबंध

Mon, 18 Feb 2019 05:22 AM IST
अल्पना शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने रविवार को एक बार फिर पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को लेकर शर्मनाक झूठ बोला। पाकिस्तान ने कहा कि जैश को 2002 में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था और इस्लामाबाद इस प्रतिबंध के दायित्व को पूरी तरह निभा रहा है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के भारतीय आरोपों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन

विज्ञापन

फैसल ने कहा, ये आरोप हमले के बाद बेहद कम समय में और बिना किसी जांच के लगाए गए हैं। पहले से तय ऐसे आरोप बेकार हैं और पहले भी ऐसी घटनाओं के बाद भारत की तरफ से ऐसा किया जाता रहा है। फैसल ने कहा कि भारत को इस हमले के जिम्मेदार अपनी सुरक्षा व खुफिया लापरवाहियों को लेकर सवालों का जवाब देने और आत्ममंथन करने की जरूरत है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें