आतंकी पनाहगाह को लेकर पाकिस्तान पर पड़ रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव और भारत द्वारा उसे अलग-थलग करने के कूटनीतिक प्रयासों के बीच पाक ने परमाणु हथियारों को छुपाने के लिए सुरंगें बनाना शुरू कर दिया है। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान इन दिनों परमाणु हथियारों का जखीरा तैयार करने में जुटा है।
इस आशय की खबरें कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया में प्रकाशित हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली से महज 750 किलोमीटर की दूरी पर अमृतसर के पास पाक स्थित मियांवाली जिले में इन सुरंगों का निर्माण चल रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन सुरंगों में भारत के साथ संभावित हमले को देखते हुए परमाणु हथियारों को रखा जाएगा।
पढ़ें: पाक ने दी अमेरिका को धमकी, कहा- अफगानिस्तान में भारत को शामिल करना पड़ेगा भारी
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान पाक पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा भी था कि भारत के साथ शीतयुद्ध के जवाब में हमने छोटी दूरी के परमाणु हथियार विकसित कर लिए हैं।
समाचार चैनल ‘वायन’ के मुताबिक पाक ने मियांवाली क्षेत्र में बनाई इस सुरंग को तीन अन्य अंडरग्राउंड टनलों से जोड़ा है। हर टनल की उंचाई और लंबाई 10 से 12 मीटर तक की है। इसे चौड़ी सड़कों के साथ जोड़ा गया है जिनके अलग-अलग आने-जाने के रास्ते हैं।