पाकिस्तान ने भारत से एक बार कश्मीर में निष्पक्ष जनमत संग्रह कराने की बात कही है। पाकिस्तान चाहता है कि भारत ऐसा संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में करे।
पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने हुर्रियत नेताओं की गिरफ्तारी पर चिंता जताते हुए तुरंत उनकी रिहाई की मांग की है। जकारिया ने कश्मीर में मानवाधिकार के उल्लंघन पर भी गहरी चिंता जताई।
उन्होंने कश्मीर में भारतीय अत्याचार की आलोचना करते हुए भारत से कश्मीर में संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में निष्पक्ष जनमत संग्रह कराने का भी निवेदन किया। जकारिया ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के मसले को हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठा रहा है।