फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के लिए जारी की गाइडलाइन

Sat, 13 Apr 2019 09:37 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित किए गए लोगों व संगठनों के खिलाफ यूएनएससी 1267 (अल कायदा प्रतिबंध व्यवस्था) को लागू करने के लिए आखिरकार दिशानिर्देश जारी कर दिए। पुलवामा हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय दबावों के बीच इस्लामाबाद ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


दिशानिर्देश जारी करते हुए पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने कहा, संयुक्त राष्ट्र के निशाने पर आए लोगों व समूहों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने में यह सहयोग करेगा। अंतरराष्ट्रीय कानूनी कर्तव्यों को पूरा करने के लिए पाकिस्तान को काफी ध्यान रखना होगा। जंजुआ ने उम्मीद जताई कि प्रतिबंधों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए यह गाइडलाइन सभी स्टेकहोल्डर्स से उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में मदद करेगा। 

उन्होंने कहा कि 1267 और 1988 (तालिबान प्रतिबंध व्यवस्था) को लागू करने के मामलों की देखरेख करने वाली नैशनल कमेटी द्वारा इस गाइडलाइन को तैयार किया गया। जंजुआ ने आगे कहा, 1267 प्रतिबंध समिति और फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स की जरूरतों के हिसाब से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्टेकहोल्डर्स से परामर्श कर गाइडलाइन तैयार की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें